Car Tips: कार में जरूर होनी चाहिए ये 5 एडवांस तकनीक, ड्राइविंग हो जाती है आसान और सेफ
अगर आप नई कार लेने की सोच रहे हैं या फिर आपके पास पहले से कार मौजूद हैं तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। कार में इन खास तकनीक का होना बेहद जरूरी है। इनके होने से कार का सफर सुविधाजनक और सुरक्षित हो जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश का कार बाजार अच्छी गति के साथ आगे बढ़ रहा है। कार निर्माता कारों की शानदार बिक्री कर रहे हैं। फाडा यानी फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने हाल ही में अप्रैल महीने की वाहनों की बिक्री का आंकड़ा शेयर किया है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए कई एडवांस फीचर्स को कार में जोड़ा जा रहा है। ऐसे में आपको अपनी कार को सड़क पर उतारने से पहले उन फीचर्स की जानकारी होनी चाहिए।
ट्विन सिलेंडर सीएनजी तकनीक
सीएनजी कारें प्रदूषण होने से रोकती है, साथ ही कॉस्ट सेविंग का काम भी करती हैं। सीएनजी कार में बड़े टैंक की वजह से गाड़ी का बूट स्पेस कम हो जाता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्विन सिलेंडर तकनीक को लाया गया। ऐसे में कार में एक बड़े सीएनजी सिलेंडर की जगह दो ट्विन सिलेंडर का इस्तेमाल होने लगा। इससे बूट स्पेस में इजाफा हुआ। साथ ही कार का स्पेयर टायर गाड़ी के नीचे आ गया।
ऑटोमेटिक क्लाईमेट कंट्रोल
इस साल भी गर्मी का प्रकोप काफी ज्यादा रहने वाला है। ऐसे में कार से सफर के दौरान कार के तापमान को नियंत्रित करने के लिए ऑटोमेटिक क्लाईमेट कंट्रोल फीचर का होना काफी जरूरी है। केबिन के तापमान को नियंत्रित करके एसी के फंक्शन को काफी आसानी से मैनेज कर सकते हैं।
वेंटिलेटेड और हीटेड सीट्स
अगर कार में वेंटिलेटेड और हीटेड सीट्स का इस्तेमाल किया गया है तो ठंड के मौसम में ये हीट देंगी। वहीं, गर्मी के दौरान ये सीट की सतह से ठंडी हवा देगी। ऐसे में कार के बाहर किस तरह का मौसम है, मगर कार के अंदर काफी आरामदायक अनुभव मिलेगा। ये फीचर आजकल कई अफोर्डेबल कारों में आ रहा है।
हैड्सअप डिस्प्ले
कार में हैड्सअप तकनीक की वजह से सेफ्टी के लिए कई अन्य जानकारी मिल जाती है। ड्राइवर को स्पीड, नेविगेशन और कई तरह की चेतावनी दी जाती है। ये फीचर ड्राइवर को सफर के दौरान जागरुक रखता है।
एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस)
कार चलाने के दौरान ड्राइवर को अतिरिक्त सेफ्टी देने के लिए एडीएएस फीचर कमाल की तकनीक है। एडीएएस फीचर में लेन डिपार्चर वार्निंग, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे सुविधा मिलती है। कई कार कंपनियां अपनी कारों में लेवल-2 एडीएएस फीचर दे रही हैं।