{"_id":"6128c6f7c45b775f8e12f80c","slug":"indian-motorcycle-launch-2022-indian-chief-lineup-in-india-know-price-specifications-features-details","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indian Motorcycle : कंपनी ने भारत में लॉन्च की तीन पावरफुल बाइक्स, 1890cc का दिया इंजन, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Indian Motorcycle : कंपनी ने भारत में लॉन्च की तीन पावरफुल बाइक्स, 1890cc का दिया इंजन, जानें कीमत और फीचर्स
Fri, 27 Aug 2021 04:46 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 27 Aug 2021 04:46 PM IST
सार
अमेरिका की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Indian Motorcycle (इंडियन मोटरसाइकिल) ने शुक्रवार को भारत में नए 2022 Chief lineup (2022 चीफ लाइनअप) को लॉन्च किया है। जानें इसकी खासियतें।
विज्ञापन
Indian Motorcycle 2022 Chief Lineup
- फोटो : Indian Motorcycle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Indian Motorcycle launch 2022 Chief lineup in India : अमेरिका की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Indian Motorcycle (इंडियन मोटरसाइकिल) ने शुक्रवार को भारत में नए 2022 Chief lineup (2022 चीफ लाइनअप) को 20.75 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च करने का एलान किया है। भारत के लिए नई 2022 चीफ रेंज में Chief Dark Horse (चीफ डार्क हॉर्स), Indian Chief Bobber Dark Horse (इंडियन चीफ बॉबर डार्क हॉर्स) और Indian Super Chief Limited (इंडियन सुपर चीफ लिमिटेड) मॉडल शामिल हैं। बेहद आकर्षक लुक वाले इस मोटरसाइकिलों में काफी पावरफुल इंजन मिलता है। खास बात यह है कि कंपनी 100वीं सालगिरह पर अपने बाइक्स की नई सीरीज लेकर आई है। कंपनी ने साल 1921 में पहली बार Indian Chief बाइक को पेश किया था।
मोटरसाइकिल निर्माता का कहना है कि उसका नया चीफ लाइनअप 'सादगी और पावर' को दर्शाता है। नया लाइनअप एक क्लासिक स्टील वेल्डेड ट्यूब फ्रेम पर आधारित है जो इसे डायनैमिक और आसान हैंडलिंग क्षमता प्रदान करता है। जहां नए चीफ और चीफ बॉबर डार्क हॉर्स मॉडल को प्रीमियम ग्लॉस ब्लैक फिनिश मिलता है, वहीं सुपर चीफ लिमिटेड क्रोम के प्रीमियम शेड में पेश किया जाता है।
विज्ञापन
मोटरसाइकिल निर्माता का कहना है कि उसका नया चीफ लाइनअप 'सादगी और पावर' को दर्शाता है। नया लाइनअप एक क्लासिक स्टील वेल्डेड ट्यूब फ्रेम पर आधारित है जो इसे डायनैमिक और आसान हैंडलिंग क्षमता प्रदान करता है। जहां नए चीफ और चीफ बॉबर डार्क हॉर्स मॉडल को प्रीमियम ग्लॉस ब्लैक फिनिश मिलता है, वहीं सुपर चीफ लिमिटेड क्रोम के प्रीमियम शेड में पेश किया जाता है।
विज्ञापन
Indian Motorcycle 2022 Chief Lineup
- फोटो : Indian Motorcycle
सीरीज के सभी मॉडल्स में पावरफुल Thunderstroke 116 में 1890 सीसी का इंजन मिलता है। यह इंजन 162 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। लाइनअप में ABS स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर दिया गया है। इनमें छोटा व्हीलबेस, कम सीट हाइट और औसत वजन है। इनका व्हील बेस 1626mm, सीट हाइट 662mm और वजन 304 किलोग्राम है। बाइक्स में 132mm के ट्रैवल वाले 46mm फ्रंट फोर्क, 28.5. डिग्री लीन ऐंगल और आरामदेह अर्गोनॉमिक्स मिलता है। इससे यह हर तरह के उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से चल सकती है।
नई इंडियन चीफ लाइनअप में 15.1 लीटर का फ्यूल टैंक, बॉब्ड रियर फेंडर, डुअल आउटबोर्ड प्रिलोड-ऐडजस्टेबल रियर शॉक्स, डुअल ऐक्ज़ॉस्ट, एलईडी लाइटिंग, कीलैस इग्निशन और पिरेली नाइट ड्रैगन टायर दिए गए हैं। क्रूज कंट्रोल के साथ इसमें तीन राइड मोड्स - स्पोर्ट, स्टैंडर्ड या टूर मिलते हैं। इसके जरिए राइडर थ्रॉटल रिस्पॉन्स को एडजस्ट कर सकते हैं।
इसके अलावा इन मॉडल्स में इंडस्ट्री-फर्स्ट 101mm राउंड राइड कमांड सिस्टम दिया गया है। राइडर ग्रिप कंट्रोल या डिजिटल IPS टचस्क्रीन डिस्प्ले के जरिए राइड कमांड सिस्टम ऑपरेट कर सकते हैं। अगर राइडर ने वायरलैस हैलमेट पहना हो तो वे राइड कमांड सिस्टम के जरिए म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ ही रिसेंट कॉल्स, कॉन्टैक्ट, नंबर पैड और टैक्स्ट मैसेज हिस्ट्री जैसी फोन की जानकारी भी आप एक्सेस कर सकते हैं।
प्रीमियम फिनिश इस बाइक को बाकियों से अलग करती है। चीफ डार्क हॉर्स और चीफ बॉबर डार्क हॉर्स मॉडल में प्रीमियम ग्लॉस ब्लैक फिनिश और सुपर चीफ लिमिटेड मॉडल में प्रीमियम क्रोम फिनिश देखने को मिलती है।