फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   indian army cell iit delhi and tedpole ev startup convert regular gypsy into electric vehicle

Gypsy Electric: इंडियन आर्मी ने पुरानी जिप्सी को किया इलेक्ट्रिक अवतार में पेश, जानें कितनी होगी रेंज

Fri, 21 Apr 2023 03:42 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 21 Apr 2023 03:42 PM IST
सार

भारतीय सेना ने अपनी पुरानी जिप्सी को नया जीवन दिया है। सेना की ओर से जिप्सी को नया जीवन देने के लिए क्या किया गया है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
indian army cell iit delhi and tedpole ev startup convert regular gypsy into electric vehicle
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय सेना और जिप्सी का रिश्ता काफी दशकों पुराना है। लेकिन अब सेना ने अपनी पुरानी हो रही जिप्सी को भविष्य में भी अपने पास रखने का नया तरीका खोज निकाला है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि भारतीय सेना की ओर से जिप्सी को नया जीवन देने के लिए क्या कदम उठाया गया है।

विज्ञापन


उठाया यह कदम
भारतीय सेना ने पुरानी हो रही जिप्सी को नया जीवन देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक सेना की ओर से एक स्टार्टअप कंपनी के साथ मिलकर जिप्सी को इलेक्ट्रिक वाहन में बदल दिया है। आर्मी सेल, आईआईटी दिल्ली और टैडपोल ईवी नाम के स्टार्टअप ने साथ मिलकर सेना की पुरानी जिप्सी को इलेक्ट्रिक वाहन में बदला है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजाइन में नहीं हुआ बदलाव
पहली नजर में देखने पर लगेगा कि जिप्सी के मूल डिजाइन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन इसमें कई जगह पर ईवी की बैजिंग की गई है। साथ ही इसपर इंडियन आर्मी का लोगो भी लगाया गया है।


यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

कितनी होगी रेंज
जिप्सी के रेट्रोफिटमेंट में आई लागत या अन्य जानकारियों को भी साझा नहीं किया गया है। सेना की पुरानी जिप्सी में इंजन और अन्य पार्ट्स को हटाकर इसमें मोटर और बैटरी पैक को लगाया गया है। इसके साथ ही इसके सस्पेंशन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसके बाद जिप्सी को पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश किया गया है। नए वर्जन में जिप्सी को मोटर से 120 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसकी टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी और इसकी रेंज 150 किलोमीटर तक होगी।

यह भी पढ़ें - Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित

जिप्सी है सेना की पसंद
मारुति कंपनी की ओर से पहले जिप्सी का प्रोडक्शन किया जाता था। सेना को भी बड़ी संख्या में जिप्सी की सप्लाई होती थी। बीएस नियमों में बदलाव के कारण कुछ साल पहले जिप्सी का प्रोडक्शन बंद कर दिया गया था। लेकिन सेना के लिए नियमों में बदलाव करने के बाद कुछ यूनिट्स को बनाया गया था। लेकिन अब पूरी तरह से जिप्सी का उत्पादन बंद किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार चलाने से पहले रोज करें ये चार काम, सफर के दौरान कभी नहीं होंगे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed