{"_id":"641d878139aba496ed048a1b","slug":"india-can-become-number-one-ev-manufacturer-by-using-lithium-reserve-in-j-k-says-nitin-gadkari-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Electric Vehicle: नितिन गडकरी ने कहा- लिथियम के उपयोग से भारत बन सकता है नंबर एक इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Electric Vehicle: नितिन गडकरी ने कहा- लिथियम के उपयोग से भारत बन सकता है नंबर एक इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता
Fri, 24 Mar 2023 05:59 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 24 Mar 2023 05:59 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि अगर भारत चाहे तो दुनिया में नंबर एक इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माता बन सकता है। भारत के लिए ऐसा करना किस तरह से संभव हो सकता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि अगर भारत जम्मू-कश्मीर में हाल ही में खोजे गए लिथियम के भंडार का सही उपयोग करे, तो हम इलेक्ट्रिक वाहन खंड में दुनिया का नंबर एक वाहन निर्माता बन सकते हैं।
विज्ञापन
बन सकते हैं नंबर-एक
सीआईआई के एक कार्यक्रम में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है और इलेक्ट्रिक बसें ही भविष्य हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों को चलाने वाली बैटरी बनाने में लिथियम एक महत्वपूर्ण तत्व है और हर साल, हम 1,200 टन लिथियम आयात करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर में हमें लिथियम मिला है। अगर हम इस लिथियम आयन का उपयोग कर सकते हैं, तो हम दुनिया में नंबर एक ऑटोमोबाइल निर्माता देश होंगे। ध्यान रखने वाली बात ये है कि भारत ने चीन और अमेरिका के बाद 2022 में जापान को पीछे करते हुए तीसरे पायदान को हासिल किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
ऑटो सेक्टर से मिलता है सबसे ज्यादा राजस्व
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक मौजूदा समय में भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग 7.5 लाख करोड़ रुपये का है। सरकार को मिलने वाली कुल जीएसटी राजस्व में ऑटोमोबाइल सेक्टर का सबसे ज्यादा योगदान है।
यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
मिला लिथियम का भंडार
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) द्वारा रियासी जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों और सौर पैनलों के निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण खनिज, लिथियम के अनुमानित 5.9 मिलियन टन रिजर्व की खोज की गई थी।
यह भी पढ़ें - CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात
100 फीसदी आयात पर थे निर्भर
सलाल गांव (रियासी) में माता वैष्णो देवी मंदिर, “जम्मू-कश्मीर के खनन सचिव अमित शर्मा ने बताया कि लिथियम महत्वपूर्ण संसाधन श्रेणी में आता है, जो पहले भारत में उपलब्ध नहीं था और हम इसके 100 प्रतिशत आयात के लिए निर्भर थे।
यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम