फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   important scooter safety features know the full detail

Scooter Safety Tips: स्कूटर में होने ही चाहिए ये खास सेफ्टी फीचर्स, सफर हो जाता है सुविधाजनक

Tue, 30 Jul 2024 04:39 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 30 Jul 2024 04:39 PM IST
सार

अक्सर लोग स्कूटर से सफर करते हैं, मगर सेफ्टी फीचर्स न होने की वजह से कई बार लोगों की जिंदगी खतरे में आ जाती है। ऐसे में आपको जानना चाहिए कि स्कूटर में कौन से फीचर्स होने चाहिए, चलिए जानते हैं क्या है जरूरी डिटेल।  

विज्ञापन
important scooter safety features know the full detail
Scooter Safety Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

दोपहिया वाहनों की बिक्री काफी तेज गति से बढ़ रही है। अगर आप भी अक्सर दोपहिया वाहन से सफर करते हैं तो आपको इस खबर पर खास ध्यान देना चाहिए। दरअसल, बेहद ही कम लोग जानते हैं कि स्कूटर से सफर करते वक्त  सेफ्टी कितनी जरूरी होती है। इस खबर में जानिए स्कूटर में कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स होने चाहिए, ताकि राइड सेफ और आरामदायक बनी रहे।

विज्ञापन

स्किड फीचर

मानसून और सर्दी के मौसम में सड़क गीली हो जाती है, ऐसे में स्कूटर फिसलने की संभावना काफी ज्यादा रहती है। मगर स्किड फीचर इस समस्या से निजात दिला सकता है। स्किड फीचर काफी कमाल का फीचर है, जो कि स्कूटर को नियंत्रित रखता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क ब्रेक

स्कूटर के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो स्कूटर के आगे वाले पहिए में अगर डिस्क ब्रेक दिया गया है तो अचानक से ब्रेक लगाने पर ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। इस फीचर की मदद से ड्राइवर आसानी से वाहन को रोक सकता है। 

विज्ञापन

लाइव लोकेशन शेयर

भारतीय बाजार में आजकल आने वाले स्कूटर में लाइव लोकेशन शेयर करने की सुविधा आ रही है। यह फीचर किसी भी आपात स्थिति में बेहद काम का साबित हो सकता है। इस फीचर के जरिए राइडर की लोकेशन को ट्रैक भी किया जा सकता है। 

इमरजेंसी स्टाप सिग्नल

दोपहिया वाहन खासकर स्कूटर से सफर करते वक्त अगर कोई अचानक से आगे आ जाए तो कई बार स्कूटर रुकने में समय लेता है। मगर इमरजेंसी स्टाप सिग्नल की मदद से स्कूटर आसानी से और बिना किसी झटके के सही ढंग से रुक जाता है। ऐसे में राइडर भी सेफ रहता है। 

थेफ्ट अलर्ट फीचर

बाजार में आने वाले कई स्कूटर में थेफ्ट अलर्ट फीचर भी मिलता है। इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जब भी कोई अनजान इंसान स्कूटर को कही लेकर जाने की कोशिश करता है तो मैसेज के जरिए यूजर के पास अलर्ट पहुंच जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed