{"_id":"65aa04b60abd3d9cdb0b34f5","slug":"if-your-car-also-shakes-while-driving-then-what-could-be-the-main-reasons-know-everything-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Tips: अगर आपकी भी कार चलाते समय कांपती है, तो क्या हो सकते हैं मुख्य कारण, जानें सबकुछ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Tips: अगर आपकी भी कार चलाते समय कांपती है, तो क्या हो सकते हैं मुख्य कारण, जानें सबकुछ
Fri, 19 Jan 2024 10:43 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 19 Jan 2024 10:43 AM IST
सार
अगर कार में कुछ परेशानी आ जाए तो वह इसकी जानकारी अलग-अलग तरह से देती है। अगर आपकी भी कार चलाते हुए कांपती है, तो क्या परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार में कोई परेशानी आने लगती है, तो वह ड्राइवर को इसकी जानकारी भी अलग-अलग तरह से देने लगती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आपकी कार भी चलाते हुए कांपती है। तो इसके क्या मुख्य कारण हो सकते हैं। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि इसे कैसे ठीक करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
टायर करें चेक
कार को जब चलाया जाता है, तो सड़क और कार के बीच संपर्क टायरों से होता है। अगर कार चलाते हुए कांप रही है तो संभव है कि टायरों में किसी तरह की परेशानी हो। ऐसे में कार के टायर्स को चेक करना चाहिए। कई बार कार के टायर के साइज अलग होने और कई बार अलाइनमेंट आऊट होने पर भी ऐसा होता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
रिम करें चेक
अगर कार के सभी टायर्स का साइज एक है। इसके अलावा कार में अलाइनमेंट भी सही है। तो फिर आपको अपनी कार के रिम को चेक करना चाहिए। कई बार गढ्डों में जाने के कारण रिम खराब हो जाते हैं। जिस कारण कार चलाने पर कंपन होता है।
यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
ब्रेक में हो सकती है खराबी
अगर कार के टायर और रिम में किसी तरह की परेशानी नहीं है। तो फिर कार के ब्रेक को भी चेक करवाना चाहिए। कई बार ब्रेक बदलने पर ध्यान नहीं जाता और ब्रेक खत्म होने के बाद कार चलती है। ऐसे में रोटर भी खराब हो जाते हैं और ब्रेक लगाने पर कार वाइब्रेट करने लगती है।
यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
इंजन माउंट करें चेक
अगर कार के टायर, रिम और ब्रेक में किसी तरह की खराबी नहीं मिलती। तो कार के इंजन माउंट को चेक करना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि कार में इंजन माउंट खराब हो जाते हैं। इंजन माउंट पर ही कार के इंजन का पूरा भार होता है। ऐसे में अगर यह खराब हो जाते हैं, तो फिर इंजन ज्यादा कांपता है जिसका असर कार चलाते समय महसूस होता है।
यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ