फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you want to protect your car from theft, then how to make it extremely safe, know everything

Car Tips: चोरी होने से बचानी है कार, तो किस तरह गाड़ी को बनाएं बेहद सुरक्षित, जानें सबकुछ

Sun, 21 Jan 2024 12:49 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 21 Jan 2024 12:49 PM IST
सार

देश में बड़ी संख्या में कार चोरी हो जाती हैं। लेकिन अगर आप भी अपनी कार को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you want to protect your car from theft, then how to make it extremely safe, know everything
car theft stealing

विस्तार

भारत में हर साल बड़ी संख्या में कार चोरी हो जाती हैं। जो वाहन मालिकों के साथ ही पुलिस के लिए परेशानी बढ़ाती हैं। लेकिन आप भी अपनी कार को चोरों से बचाना चाहते हैं। तो किन बातों का ध्यान रखते हुए ऐसा आसानी से किया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


काम की है सेंट्रल लॉकिंग
आजकल ज्यादातर कारों में सेंट्रल लॉक दिया जाता है लेकिन अगर आपकी कार में सेंट्रल लॉक नहीं है तो आप बाहर से इसे आसानी से लगवा सकते हैं। एक रिमोट के जरिए चलने वाले इस सिस्टम से आप अपनी कार के सभी गेट और डिग्गी को एक ही बार में लॉक और अनलॉक कर सकते हैं। सिस्टम लगाते समय इसे बैटरी से जोड़ा जाता है और साथ में कार में सायरन लगाया जाता है। अगर आपकी कार को कोई खोलने की कोशिश करता है तो इसका अलार्म बज जाता है और इसकी जानकारी आपको भी मिल जाती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टीयरिंग लॉक भी है जरूरी
कई कारों में स्टेयरिंग लॉक भी मिलता है लेकिन जिन कारों में ये लॉक नहीं लगा होता उनमें आप बाहर से इसे लगवा सकते हैं। कार की चाबी निकालने के बाद स्टेयरिंग लॉक के जरिए आपका स्टेयरिंग लॉक हो जाता है जिसके बाद वो घूमता नहीं है और चाबी लगाकर ही इसे अनलॉक भी किया जाता है। इसलिए अगर कार में स्टेयरिंग लॉक लगा होता है तो स्टेयरिंग को किसी भी दिशा में घुमाया नहीं जा सकता।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज


जीपीएस से मिलेगी पूरी जानकारी
ग्लोबल पोजिशिनिंग सिस्टम को जीपीएस के नाम से जाना जाता है। ऊपर बताए गए सभी उपायों को भी कोई चोर हटाने में सफल हो जाता है तो भी जीपीएस के जरिए आप अपनी कार को सुरक्षित रख सकते हैं। इसे लगवाने में भी ज्यादा खर्च नहीं होता।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

गियर लॉक भी है जरूरी
नाम के मुताबिक ही ये काम करता है। कार में इसका काम गियर सिस्टम को ही लॉक करना होता है। कार बंद करते समय अगर आप गियर लॉक लगाते हैं तो कार को किसी एक गियर में डालकर इसे लगाते हैं जिससे कार की सुरक्षा और भी बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा

सुरक्षित तरह करें पार्क
कार को चोरी होने से बचाने के लिए सुरक्षित तरह से कार को पार्क करना जरूरी होता है। अगर कार को घर में ही पार्क किया जाए तो फिर चोरी होने का खतरा काफी कम हो जाता है। वहीं अगर कार को सड़क पर पार्क किया जाए तो फिर थोड़ी ज्यादा सुरक्षा की जरुरत होती है।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed