{"_id":"65c1ac2c77db1d0bc60f69f8","slug":"if-you-want-to-increase-the-life-of-your-car-s-suspension-then-you-should-keep-these-four-things-in-mind-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: अगर बढ़ानी है कार के सस्पेंशन की उम्र, तो रखना चाहिए इन चार बातों का ध्यान, जानें सबकुछ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: अगर बढ़ानी है कार के सस्पेंशन की उम्र, तो रखना चाहिए इन चार बातों का ध्यान, जानें सबकुछ
Tue, 06 Feb 2024 09:25 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 06 Feb 2024 09:25 AM IST
सार
अगर गाड़ी के सस्पेंशन की उम्र को बढ़ाना चाहते हैं। तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। किस तरह से सस्पेंशन की उम्र बढ़ाई जा सकती है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : istock
विस्तार
किसी भी गाड़ी में सस्पेंशन के कारण सफर काफी आरामदायक हो जाता है। लेकिन लापरवाही के कारण अक्सर इसकी उम्र कम हो जाती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किन चार बातों का ध्यान रखते हुए आसानी से सस्पेंशन की उम्र को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
खराब सड़कों से बचाकर चलाएं कार
खराब सड़क पर कार चलाने से बचना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि अगर किसी खराब सड़क की आपको पहले से जानकारी है तो उसकी जगह दूसरी सड़क से मंजिल तक पहुंचे। खराब सड़क पर कार चलाने से सस्पेंशन टूट भी सकता है जिसके कारण कार के निचले हिस्से में बड़ा नुकसान भी हो सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
क्षमता के मुताबिक बिठाएं यात्री
कार निर्माताओं की ओर से किसी भी गाड़ी को एक निश्चित संख्या में यात्रियों को बिठाने के लिए बनाया जाता है। लेकिन अगर क्षमता से ज्यादा यात्रियों को कार में बिठाया जाता है। तो इससे कार का सस्पेंशन काफी जल्दी खराब भी हो जाता है।
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
क्षमता से ज्यादा सामान से होगा नुकसान
कंपनी की ओर से कार में जरूरत के हिसाब से सस्पेंशन ट्यून किया जाता है। लेकिन अगर आप कार की क्षमता से ज्यादा वजन रखकर कार चलाते हैं तो इससे भी कार का सस्पेंशन खराब होता है। एक बार सस्पेंशन खराब होने के बाद नॉर्मल सड़क पर भी कार चलाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए कभी भी कार में ओवरलोडिंग ना करें।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
सही तरह करें ब्रेक का उपयोग
अगर आपको कार चलाने के दौरान तेज ब्रेक लगाने की आदत है तो आप इसे भी सुधार लीजिए नहीं तो इससे आपकी कार को ही नुकसान होता है। तेज ब्रेक लगाने के कारण कार अचानक से रुकती है जिससे सारा वजन कार के आगे वाले सस्पेंशन पर आ जाता है। बार-बार ऐसा करने पर कार का सस्पेंशन कमजोर हो जाता है और ध्यान ना दिए जाने के कारण खराब हो जाता है।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज