फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you have to take care of your car in winter, then take these four precautions, the car will remain fit

Car Care Tips: सर्दियों में करनी है कार की देखभाल, तो बरतें ये चार सावधानियां, गाड़ी रहेगी एकदम फिट

Sat, 23 Dec 2023 11:01 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sat, 23 Dec 2023 11:01 AM IST
सार

सर्दियों में कार की देखभाल करना जरूरी होता है। ऐसा ना करने पर कई परेशानियां आने लगती हैं। ठंड के समय कार की देखभाल किन तरीकों से करनी चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you have to take care of your car in winter, then take these four precautions, the car will remain fit
Winters Car issues - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कार को हर तरह के मौसम में सही देखभाल की जरुरत होती है। ऐसा न करने पर कार में कई परेशानियां आने लगती हैं। जिसे ठीक करवाने में समय और पैसा दोनों ही लगते हैं। हम इस खबर में आपको ऐसे चार तरीके बता रहे हैं, जिनसे कार को सर्दियों के समय एकदम फिट रखा जा सकता है।

विज्ञापन


स्टार्ट करने के बाद न चलाएं कार
सर्दी के मौसम में अगर आपको कार से कही जाना है। तो कार चलाने से पहले कुछ समय तक इंजन को स्टार्ट रखना चाहिए। ऐसा करने से ये फायदा होता है कि कार के इंजन में ऑयल आसानी से हर जगह पहुंच जाता है और इंजन ऑयल का तापमान भी जरूरी तापमान तक पहुंच जाता है। जिससे कार को चलाने पर इंजन के अंदरूनी हिस्सों को कोई नुकसान नहीं होता। आमतौर पर इंजन स्टार्ट करने के बाद दो से तीन मिनट तक आइडलिंग करना बेहतर होता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


बैटरी का रखें ध्यान
सर्दियों के मौसम में कार को स्टार्ट करने के लिए बैटरी की अहमियत काफी ज्यादा हो जाती है। ज्यादा ठंड में बैटरी के अंदर तेल जमने का खतरा रहता है। इसलिए सर्दियों की शुरूआत होते ही कार की बैटरी को जरूर चेक करवाना चाहिए। अगर कोई परेशानी होने की संभावना होती है तो ठंड से पहले ही उसे ठीक करवाया जा सकता है।


यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

कार की रबड़ को नुकसान
सर्दी के मौसम में कार बाहर खड़ी रहती है। ऐसे में कार के कई हिस्सों में मौजूद रबड़ भी खराब होने का खतरा होता है। कई बार कम तापमान के कारण रबड़ कट जाने का खतरा होता है। जिसके कारण बाद में कार के अंदर पानी जा सकता है और ऐसा होने पर कार के कुछ महत्वपूर्ण हिस्सों में खराबी भी आ सकती है।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

कार स्टार्ट करने में परेशानी
सर्दियों के मौसम में कार के स्पार्क प्लग का भी ध्यान रखना जरूरी होता है। कई बार कार ठंड में मौसम में स्पार्क प्लग के कारण भी स्टार्ट होने में समय लेती है। आमतौर पर ऐसा तब होता है जब कार का स्पार्क प्लग खराब हो।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed