फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you have to park your car for a long time then do not apply handbrake, it will cause huge loss, know detail

Car Care Tips: अगर लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार तो न लगाए हैंडब्रेक, होगा बड़ा नुकसान, जानें डिटेल

Mon, 15 Jan 2024 11:20 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 15 Jan 2024 11:20 AM IST
सार

अगर कार को लंबे समय के लिए खड़ा करना हो तो कभी भी हैंडब्रेक नहीं लगाने चाहिए। ऐसा करने के क्या नुकसान होते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you have to park your car for a long time then do not apply handbrake, it will cause huge loss, know detail
car handbrake - फोटो : File Photo

विस्तार

अगर कार को लंबे समय के लिए पार्क करना हो तो कई तरह की बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। थोड़ी भी लापरवाही करने के कारण बाद में आपको समस्या भी हो सकती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर कार को लंबे समय के लिए पार्क करना हो तो हैंडब्रेक न लगाना क्यों फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन


क्या है हैंडब्रेक
सभी तरह की कारों में कंपनियों की ओर से ब्रेक के अलावा हैंडब्रेक भी दिया जाता है। इसे आमतौर पर पार्किंग के समय और आपातकाल के समय उपयोग किया जाता है। अगर इसका उपयोग लंबे समय के लिए लगाया जाए तो फिर कार को फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


किस तरह करते हैं काम
हैंडब्रेक किसी भी कार को सुरक्षित रखने का ऐसा सिस्टम होते हैं, जो काफी जरूरी होता है। हैंडब्रेक को कार के आगे और पीछे दोनों ओर के ब्रेक के साथ जोड़ा जाता है। इसलिए जब भी इसका उपयोग कार में किया जाता है तो इससे दोनों ब्रेक एकसाथ लगते हैं और यह प्राइमरी ब्रेक के मुकाबले कम दबाव देते हैं।


यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा

कब लगाएं हैंडब्रेक
जब भी कार को अस्थाई तौर पर पार्क किया जाता है। तब इस ब्रेक का उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा पहाड़ों पर भी हैंडब्रेक का उपयोग करना चाहिए। जानकारों के मुताबिक अगर आप लंबे समय के लिए हैंडब्रेक का उपयोग कार में करते हैं। तो इससे ब्रेक्स को नुकसान होता है।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल

क्या होता है नुकसान
जानकारों के मुताबिक लंबे समय के लिए किसी कार में हैंडब्रेक का उपयोग किया जाता है। तो ब्रेक पैड जाम होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर एक बार ऐसा हो जाता है तो चिपक भी जाते हैं और जरुरत के समय ब्रेक नहीं लगते। इनको ठीक करवाने के लिए समय और पैसा दोनों खर्च करने पड़ते हैं।
 

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed