Mahindra Thar: खरीदनी है महिंद्रा की फाइव डोर थार, तो करें थोड़ा इंतजार, जानें किस तारीख को हो सकती है पेश
महिंद्रा की थार भारत में काफी ज्यादा पसंद की जाती है। लेकिन इसके फाइव डोर वर्जन को जल्द ही पेश किया जा सकता है। इसे कब तक पेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की ओर से दमदार एसयूवी थार के फाइव डोर वर्जन को जल्द ही पेश किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इसके फाइव डोर वर्जन को कब तक भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है।
जल्द होगी पेश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से फाइव डोर वाली थार को पेश करने की तैयारी हो रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से इसे 15 अगस्त तक पेश किया जा सकता है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
हो रही टेस्टिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी फाइव डोर थार के लॉन्च से पहले इसे लगातार टेस्ट कर रही है। कई बार एसयूवी की टेस्टिंग के दौरान फोटो सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इसे 15 अगस्त तक पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती
क्या होंगी खूबियां
जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से थार को फाइव डोर के साथ ही कई और खूबियों के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें ज्यादा जगह और पांच लोगों के बैठने के मुताबिक सीट ऑफर की जा सकती हैं। इसके साथ ही थोड़ा सामान रखने की जगह भी मिल सकती है। इसके साथ ही इसमें नए अलॉय व्हील्स, नया इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस चार्जर, एबीएस, ईबीडी, एचएसी, एयरबैग्स जैसे कई फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Scorpio Classic:स्कॉर्पियो क्लासिक की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, जानें कैसे है पुरानी स्कॉर्पियो से अलग
किनसे होगा मुकाबला
थार के फाइव डोर वर्जन का सीधा मुकाबला मारुति की जिम्नी के साथ होगा। जिम्नी को कंपनी की ओर से जून की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। जिम्नी को ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान कंपनी की ओर से पेश किया गया था।
यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल
कैसी है मौजूदा थार
कंपनी की ओर से 15 अगस्त 2020 को थार के सेकेंड जनरेशन वर्जन को पेश किया गया था। तब से ही यह एसयूवी ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। इस पर काफी ज्यादा वेटिंग भी है लेकिन फिर भी ग्राहक इसके लिए इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Bmw X1: बीएमडब्ल्यू की एक्स1 खरीदना बेहतर है या मर्सिडीज जीएलए और ऑडी क्यू3 हैं दमदार, जानें पूरी डिटेल