{"_id":"65a4b841c040b5d6c7022be7","slug":"if-the-petrol-tank-of-a-motorcycle-gets-filled-with-water-then-how-to-get-it-out-know-everything-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bike Care Tips: अगर भर जाए मोटरसाइकिल के पेट्रोल टैंक में पानी, तो किस तरह बाहर निकालें, जानें सबकुछ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bike Care Tips: अगर भर जाए मोटरसाइकिल के पेट्रोल टैंक में पानी, तो किस तरह बाहर निकालें, जानें सबकुछ
Mon, 15 Jan 2024 10:15 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 15 Jan 2024 10:15 AM IST
सार
अगर मोटरसाइकिल के पेट्रोल टैंक में पानी भर जाए, तो किस तरह से बाइक के टैंक से पानी को बाहर निकालना चाहिए। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्दियों में ओस के कारण और अन्य मौसम में बाइक साफ करते हुए भी अक्सर पानी पेट्रोल टैंक में चला जाता है। वैसे तो उसमें से थोड़ा पानी खुद निकल जाता है। लेकिन अगर ज्यादा पानी हो जाए तो फिर परेशानी भी हो जाती हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि पेट्रोल टैंक से पानी को किस तरह निकाला जा सकता है।
विज्ञापन
सर्दियों में परेशानी
सर्दियों में अक्सर लोग अपनी मोटरसाइकिल को बाहर खुले में खड़ा कर देते हैं। जिस कारण मोटरसाइकिल पर ओस जम जाती है। जब वह पानी बनती है तो कई बार पेट्रोल टैंक में भी पानी जाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
अन्य मौसम में भी परेशानी
सर्दियों के अलावा भी अन्य मौसम में बाइक को धोते हुए अक्सर पानी पेट्रोल टैंक में चला जाता है। थोड़ा-बहुत पानी तो खुद निकल जाता है। लेकिन जब पानी की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो कई बार यह पेट्रोल टैंक के अंदर भर जाता है। ऐसे में बाइक में पेट्रोल के साथ पानी भी जमा हो जाता है। जिससे बाइक चलाने में परेशानी होने लगती है।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
होता है खतरा
जब पेट्रोल टैंक में पानी पहुंच जाता है। तो इससे बाइक के इंजन को भी खतरा बढ़ जाता है। पहले तो पानी पेट्रोल टैंक में होने के कारण बाइक स्टार्ट होने में परेशानी होती है। अगर बाइक स्टार्ट हो भी जाती है और उसे चलाया जाता है तो पानी का इंजन तक पहुंचने का खतरा भी होता है। अगर एक बार पानी इंजन तक पहुंच गया तो इंजन सीज भी हो सकता है। जिसे ठीक करवाने में रुपये खर्च होते हैं।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
पानी जाने पर करें यह काम
अगर बाइक के पेट्रोल टैंक में पानी जाने की जानकारी आपको हो गई है। तो सबसे पहले बाइक को स्टार्ट ना करें और टैंक को खाली करें। ऐसा करने के लिए आप एक पाइप और बोतल लें। पाइप के जरिए बोतल में पूरा पेट्रोल भर लें। एक बार टैंक खाली करके बोतल को साइड में कुछ देर के लिए रख दें।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
टैंक को खुला रहने दें
पेट्रोल टैंक को खाली करने के बाद उसे खुला रख दें। ऐसा करने से अगर कुछ पेट्रोल टैंक में रह गया होगा तो वो उड़ जाएगा। वहीं टैंक में मौजूद पानी भी गर्म होकर भाप बनकर उड़ जाएगा। जिससे आपकी बाइक में पेट्रोल और पानी दोनों ही खत्म हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
बोतल में भरे पेट्रोल
पानी मिले हुए पेट्रोल को बोतल में भरकर कुछ देर रखने से पेट्रोल और पानी अलग-अलग हो जाएंगे। पानी सतह के ऊपर और पेट्रोल सतह के नीचे आ जाएगा। बोतल खोलकर पानी को सावधानी से निकाल दें और फिर बोतल में सिर्फ पेट्रोल रह जाएगा। इस तरह से पेट्रोल से पानी को हटाकर आप बाइक के टैंक में फिर से साफ पेट्रोल को भरा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
मैकेनिक के पास जाकर ठीक करवाएं
अगर फिर भी आपको लगता है कि बाइक के पेट्रोल टैंक में पानी की मात्रा अभी-भी हो सकती है। तो आप बिना देरी किए ही मैकेनिक के पास जाएं और बाइक को अच्छी तरह से चेक करवाएं।
यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज