फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hyundai will launch new Verna on 21 March 2023, know what will be the price and who will compete

New Verna: ह्यूंदै मार्च में लॉन्च करेगी नई वर्ना, जानें क्या होगी कीमत और किनसे होगा मुकाबला

Fri, 17 Feb 2023 01:32 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 17 Feb 2023 01:32 PM IST
सार

ह्यूंदै की ओर से नई जनरेशन वाली सेडान कार वर्ना को मार्च महीने में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की इस सेडान कार को बाजार में किनसे चुनौती मिलेगी और किस कीमत पर इसे लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Hyundai will launch new Verna on 21 March 2023, know what will be the price and who will compete
For Reference Only - फोटो : hyundai india

विस्तार

साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से नई जनरेशन वाली वर्ना को मार्च महीने में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से इसे किस कीमत पर लॉन्च किया जाएगा और बाजार में इसका किन कारों के साथ मुकाबला होगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


कब लॉन्च होगी नई वर्ना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै की ओर से नई जनरेशन वाली वर्ना को 21 मार्च 2023 को लॉन्च किया जाएगा। नई जनरेशन में कई नए फीचर्स के साथ ही सेफ्टी फीचर्स को भी जोड़ा गया है। कई बार इस कार को सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।
विज्ञापन


जारी है बुकिंग
कंपनी की ओर से हाल में ही इस सेडान कार के लिए बुकिंग को शुरू किया गया था। नई वर्ना के लिए कंपनी ऑनलाइन और डीलर के जरिए बुकिंग ले रही है। नई वर्ना को बुक करवाने के लिए 25 हजार रुपये का बुकिंग अमाउंट लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितने वैरिएंट और कलर ऑप्शंस मिलेंगे
नई वर्ना में कंपनी कुल चार वैरिएंट की पेशकश करेगी। इन वैरिएंट में ईएक्स, एस, एसएक्स और एसएक्स ऑप्शनल शामिल होंगे। ईएक्स वैरिएंट सेडान कार का बेस वैरिएंट होगा वहीं एसएक्स ऑप्शन को टॉप वैरिएंट के तौर पर पेश किया जाएगा। दोनों वैरिएंट के फीचर्स में भी काफी बदलाव होंगे। साथ में नई वर्ना को सात मोनोटोन और दो ड्यूल टोन रंगों में पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से इसे मोनोटोन कलर्स के तौर पर एबिस ब्लैक, एटलस वाइट और टेल्यूरियान ब्राउन जैसे नए रंगों के साथ लाया जाएगा।

कितना दमदार इंजन
नई वर्ना को कंपनी की ओर से चार पावरट्रेन में पेश किया जाएगा। इनमें से दो विकल्प सामान्य पेट्रोल इंजन के साथ होंगे और बाकी दो विकल्प टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ दिए जाएंगे। नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन के तौर पर पेट्रोल में कंपनी 1.5 लीटर का एमपीआई इंजन देगी, जिसे छह गियर वाले मैनुअल ट्रांसमिशन के अलावा इंटेलीजेंट वैरिएबल ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया जाएगा। जबकि टर्बो पेट्रोल इंजन 1.5 लीटर का होगा जिसे छह गियर वाले मैनुअल ट्रांसमिशन के अलावा सेवन स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा। नई वर्ना आरडीई और ई-20 पेट्रोल के मुताबिक बनाई गई है।

किनसे होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में मारुति सियाज, होंडा सिटी, स्कोडा स्लाविया और फॉक्सवैगन वर्टुस जैसी मिड साइज सेडान कारों के साथ नई जनरेशन वाली वर्ना का मुकाबला होगा। हाल में ही मारुति ने सियाज को नए सेफ्टी फीचर्स और कलर स्कीम के साथ अपडेट किया है। वहीं होंडा की ओर से नई सिटी को लाने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में पुरानी हो चुकी वर्ना को नए अवतार में लाना काफी जरूरी हो गया था।


कितनी होगी कीमत
भारतीय बाजार में मिड साइज सेडान कारों की शुरूआत नौ लाख रुपये के आस-पास होती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी की ओर से नई वर्ना को इंट्रोडक्ट्री कीमत के तौर पर काफी आकर्षक दाम में पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed