फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hyundai Verna Anniversary Edition Launched In India

ह्युंडे वरना का एनिवर्सरी एडिशन हुआ लॉन्च, सिर्फ एक हजार लोग ही खरीद सकेंगे इसे

Sat, 15 Sep 2018 01:39 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 15 Sep 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Verna Anniversary Edition Launched In India
Hyundai Verna Anniversary Edition

ह्युंडे ने भारत में अपनी मिड-साइज सेडान कार वरना का स्पेशल एडिशन बाजार में उतारा है। इसे वरना की सालगिरह के लिए खासतौर पर पेश किया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस स्पेशल एडिशन वरना की केवल एक हजार कारें बनाई गई हैं। यानी देशभर में केवल हजार कारें ही बेची जाएंगी।

विज्ञापन


स्पेशल एडिशन वरना कार को तीन इंजन और गियरबॉक्स विकल्पों के साथ पेश किया गया है। पहला वेरिएंट है 1.6 पेट्रोल-मैनुअल जिसकी कीमत 11.69 लाख रुपये है। दूसरा वेरिएंट भी पेट्रोल इंजन का है लेकिन यह ऑटोमैटिक एडिशन है और इसकी कीमत 12.83 लाख रुपये है। तीसरा विकल्प 1.6 लीटर डीजल इंजन का है, जो मैनुअल है और इसकी कीमत 13.03 लाख रुपये रखी गई है।
विज्ञापन

ह्युंडे ने इस कार को दो रंगों के विकल्प के साथ बाजार में उतारा है, पहला रंग है मरीन ब्लू (नीला) और दूसरा है पोलर व्हाइट (सफेद)। इस स्पेशल एडिशन कार का इंटीरियर पूरी तरह से ब्लैक यानी काले रंग का रखा गया है। जबकि इसके स्टैंडर्ड मॉडलों में इंटीरियर अलग रंगों में होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आइए आपको बताते हैं कि स्पेशल एडिशन वरना में क्या-क्या खासियत दी गई हैः

  1. एलमिनियम स्किड प्लेट
  2. रियर स्पॉयलर
  3. ब्लैक विंग मिरर
  4. शार्क फिन एंटेना
  5. वायरलेस चार्जिंग डैशबोर्ड


बाजार में ह्युंडे वरना का मुख्य मुकाबला होंडा सिटी और मारुति सुजुकी सियाज से है। होंडा सिटी की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 8.77 लाख से 13.93 लाख रुपये है। वहीं सियाज की एक्सशोरूम कीमत 8.19 लाख रुपये से 10.97 लाख रुपये है। खबर में उल्लेखित सभी कीमतें दिल्ली में एक्सशोरूम मूल्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed