फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Exter: कल लॉन्च होगी ह्यूंदै की छोटी एसयूवी, जानें कैसे मिलेंगे फीचर्स और कितनी होगी कीमत

Sun, 09 Jul 2023 01:57 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 09 Jul 2023 01:57 PM IST
सार

ह्यूंदै की ओर से छोटी एसयूवी कल भारतीय बाजार में लॉन्च हो जाएगी। कंपनी की इस माइक्रो एसयूवी में किस तरह के फीचर्स मिलेंगे। आइए जानते हैं।
 

विज्ञापन
Hyundai micro suv exter ready to launch tomorrow in india, know features and price
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hyundai india
देश की प्रमुख कार निर्माता ह्यूंदै की ओर से 10 जुलाई को भारतीय बाजार में नई एसयूवी लॉन्च की जाएगी। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इस एसयूवी में किस तरह के फीचर्स दिए जाएंगे और साथ ही इसकी संभावित कीमत क्या हो सकती है।
Hyundai micro suv exter ready to launch tomorrow in india, know features and price
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hyundai india
लॉन्च होगी एक्सटर
भारतीय बाजार में 10 जुलाई को ह्यूंदै की ओर से माइक्रो एसयूवी के तौर पर एक्सटर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस नई एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर करने वाली है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस एसयूवी के लिए  जून से बुकिंग भी शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
Hyundai micro suv exter ready to launch tomorrow in india, know features and price
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hyundai india
कैसे होंगे फीचर
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ह्यूंदै एक्सटर में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स को भी दिया जाएगा। इनमें वॉयस इनेबल्ड स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरुफ, डैशकैम के साथ ड्यूल कैमरा, इनबिल्ट डैशकैम भी होगा। जिसमें 5.84 सेमी की स्क्रीन भी मिलेगी। इसमें स्मार्टफोन एप बेस्ड कनेक्टिविटी होगी और मल्टीपल रिकॉर्डिंग मोड्स भी मिलेंगे। एसयूवी में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें - ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai micro suv exter ready to launch tomorrow in india, know features and price
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hyundai india
कितने वैरिएंट में आएगी
ह्यूंदै की नई एसयूवी एक्सटर में कुल पांच वैरिएंट ऑफर किए जाएंगे। इनमें बेस वैरिएंट ईएक्स होगा। जिसके बाद एस, एसएक्स, एसएक्स ऑप्शनल और एसएक्स ऑप्शनल कनेक्ट होंगे। एसयूवी को छह मोनोटोन और तीन ड्यूल टोन एक्सटीरियर रंगों के विकल्प के साथ लाया जाएगा। जिसमें कॉस्मिक ब्लू और रेंजर खाकी जैसे नए रंगों को शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना
विज्ञापन
Hyundai micro suv exter ready to launch tomorrow in india, know features and price
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hyundai india
कितना दमदार इंजन
कंपनी की ओर से नई एसयूवी को तीन पावरट्रेन के विकल्प के साथ लाया जाएगा। 1.2 लीटर का कापा पेट्रोल इंजन पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और स्मार्ट ऑटो एएमटी के साथ ही यह इंजन इथेनॉल-20 कम्प्लाइंट होगा। इसके अलावा एसयूवी को सीएनजी के साथ भी लाया जाएगा। इसमें 1.2लीटर का बाई-फ्यूल कापा पेट्रोल और सीएनजी इंजन के साथ पांच स्पीड का मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। इनके अलावा इसमें एस सिग्नेचर वाली एलईडी डीआरएल, डायमंड कट अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स तो मिलेंगे। साथ ही एसयूवी में 10 इंच से बड़ी इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, एंबिएंट लाइट, सनरूफ, रियर एसी वेंट्स, एबीएस, ईबीडी, एयरबैग, एचएसए और टीपीएमएस जैसे फीचर्स को भी दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed