फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hyundai Elantra BS6 diesel model to be launched soon

Hyundai Elantra BS6 का डीजल मॉडल जल्द होने वाला है लॉन्च, कंपनी ने वेबसाइट पर किया पेश

Thu, 16 Apr 2020 12:46 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 16 Apr 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Elantra BS6 diesel model to be launched soon
Hyundai Elantra - फोटो : Hyundai India

ह्यूंदै इंडिया जल्दी ही बीएस6 एलांट्रा सेडान को भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसे अपनी वेबसाइट पर भी पेश किया है। इस गाड़ी को पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक यह दो वैरिएंट एसएक्स एमटी और एसएक्स (ओ) ऑटोमैटिक में उपलब्ध होगी। हालांकि अभी इसकी कीमतों का एलान नहीं किया गया है। 

विज्ञापन




 

किए ये बदलाव

कार के फ्रंट को काफी अच्छे से डिजाइन किया गया है। कार में हैग्जागोनल ग्रिल, अगला बंपर और त्रिकोण एलईडी हैडलैंप्स के साथ फॉगलैंप हाउसिंग, साइड इंडिकेटर्स वाले ओआरवीएम, ब्लैक्ड-आउट बी-पिलर, शार्क फिन एंटीना और एलईडी टेललाइट्स दिए गए हैं। यह कार 5 एक्सटीरियर टोन फेयरी रैड, मरीना ब्लू, फैंटम ब्लैक, पोलर व्हाइट और टायफून सिल्वर में उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार में 1.5 लीटर का चार सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है। जो कि 1500-2750 आरपीएम पर 113 बीएचपी पावर और 250 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। वहीं इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन भी दिया गया है, जो 150 बीएचपी की पावर और 192 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। 

विज्ञापन

ह्यूंदै इंडिया की इस बीएस6 कार में 8 इंच टचस्क्रीन के साथ एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल, इलैक्ट्रिक सनरूफ, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 10-वे अडजस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ कई और फीचर्स उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed