फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   hyundai discontinued cars in india 2022 hyundai discontinued cars in india Hyundai Santro Petrol, Hyundai i10 NIOS Diesel, Hyundai Aura Diesel Discontinued in India

Hyundai: अगर ह्यूंदै की कार खरीदने जा रहे हैं तो यहां डालें एक नजर, कंपनी ने इन तीन कारों के 10 वैरिएंट्स किए बंद

Fri, 13 May 2022 02:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 13 May 2022 02:05 PM IST
सार

देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) भारत में अपने वाहन लाइनअप को अपडेट कर रही है। ह्यूंदै ने कुल 10 वैरिएंट्स बंद कर दिए हैं। 

विज्ञापन
hyundai discontinued cars in india 2022 hyundai discontinued cars in india Hyundai Santro Petrol, Hyundai i10 NIOS Diesel, Hyundai Aura Diesel Discontinued in India
Hyundai Santro - फोटो : Hyundai

विस्तार

देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) भारत में अपने वाहन लाइनअप को अपडेट कर रही है। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से वाहन निर्माता कंपनियां अपने व्हीकल पोर्टफोलियो पर विचार कर रही हैं। वाहन निर्माता ग्राहकों की मांग के हिसाब से वाहनों के वैरिएंट्स को हमेशा अपडेट करती रहती है। वैरिएंट लिस्ट को अपडेट करने का फायदा यह होता है कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल हो पाता है और शायद इससे कंपनी को मुनाफा भी होता है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसी तरह की रणनीति पर काम करते हुए ह्यूंदै ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Santro, i10 Nios और Aura सेडान कार के कुल 10 वैरिएंट्स बंद कर दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सैंट्रो अब सिर्फ सीएनजी वर्जन में ही उपलब्ध होगा। जबकि i10 Nios और Aura सिर्फ पेट्रोल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

 

hyundai discontinued cars in india 2022 hyundai discontinued cars in india Hyundai Santro Petrol, Hyundai i10 NIOS Diesel, Hyundai Aura Diesel Discontinued in India
Hyundai Santro - फोटो : Hyundai
Hyundai Santro के ये वैरिएंट्स हुए बंद
सैंट्रो भारत में ह्यूंदै की सबसे किफायती कार है। ह्यूंदै की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किए गए मौजूदा वैरिएंट्स के आधार पर सैंट्रो के सभी वैरिएंट बंद कर दिए गए हैं। वेवसाइट के मुताबिक सैंट्रो अब सिर्फ स्पोर्टज सीएनजी वैरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी के अपनी इस एंट्री लेवल हैचबैक कार के 6 वैरिएंट्स भारत में बंद कर दिए हैं। बंद किए गए वैरिएंट में Era Executive (एरा एक्जीक्यूटिव), Magna (मैग्ना), Sportz (स्पोर्ट्ज) , Sportz AMT (स्पोर्ट्ज एएमटी), Sportz Executive CNG (स्पोर्ट्ज एक्ज़ीक्यूटिव सीएनजी) और Asta (एस्टा) शामिल हैं। 
विज्ञापन

hyundai discontinued cars in india 2022 hyundai discontinued cars in india Hyundai Santro Petrol, Hyundai i10 NIOS Diesel, Hyundai Aura Diesel Discontinued in India
Hyundai Santro - फोटो : Hyundai
अगर ह्यूंदै जल्द ही सैंट्रो का कोई नया वैरिएंट नहीं लॉन्च कर देती, तब तक सैंट्रो सिर्फ सीएनजी मॉडल में मिलेगा। पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों की वजह से पहले की तुलना में फैक्ट्री फिटेड सीएनजी छोटी कारों की मांग में काफी इजाफा दर्ज किया गया है। ऐसे में हो सकता है कि सैंट्रो के सीएनजी मॉडल की ज्यादा मांग को देखते हुए कंपनी ने इसका सीएनजी वर्जन बरकरार रखा हो। इसके अलावा, वाहन उद्योग में सप्लाई चेन और सेमिकंडक्टर चिप्स की कमी जैसी मौजूदा स्थितियों की वजह से उत्पादन प्रभावित है। इसे देखते हुए कंपनी का यह फैसला उसके हित में हो सकता है। 
विज्ञापन

hyundai discontinued cars in india 2022 hyundai discontinued cars in india Hyundai Santro Petrol, Hyundai i10 NIOS Diesel, Hyundai Aura Diesel Discontinued in India
Hyundai Grand i10 Nios - फोटो : Hyundai
Hyundai Grand i10 Nios के बंद वैरिएंट्स
Hyundai Grand i10 Nios के दो वैरिएंट्स बंद कर दिए गए हैं। ह्यूंदै ग्रैंड i10 Nios के Era, Magna, Sportz, Turbo और Asta ट्रिम उपलब्ध हैं। इनमें से Sportz और Sportz AMT डीजल वैरिएंट बंद हो गए हैं। यानी i10 NIOS के सभी डीजल वैरिएंट को बंद कर दिया गया है, और अब यह सिर्फ पेट्रोल मॉडल में ही उपलब्ध होगा। 
 

hyundai discontinued cars in india 2022 hyundai discontinued cars in india Hyundai Santro Petrol, Hyundai i10 NIOS Diesel, Hyundai Aura Diesel Discontinued in India
Hyundai Aura - फोटो : Hyundai
Hyundai Aura के सिर्फ ये वैरिएंट्स मिलेंगे
ह्यूंदै ग्रैंड i10 Nios की तरह ही Hyundai Aura (ह्यूंदै ऑरा) के भी सभी डीजल वैरिएंट्स बंद कर दिए गए हैं। और ऑरा भी सिर्फ पेट्रोल वैरिएंट में उपलब्ध है। ऑरा के E, S, SX, SX(+) और SX(O) ट्रिम उपलब्ध हैं। जबकि बंद किए गए ऑरा डीजल वैरिएंट S और SX+ AMT हैं। एंट्री लेवल सेगमेंट में डीजल कारों की मांग में गिरावट देखी गई है। ऐसे में इसकी संभावना है कि ह्यूंदै ने इस सेगमेंट से अपने डीजल वाहनों को बंद करने का फैसला किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed