फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hyundai Creta Flex Fuel showcased at Bharat Mobility Global Expo 2025 Know Details

Auto Expo 2025: ह्यूंदै क्रेटा फ्लेक्स फ्यूल ऑटो एक्सपो में हुई पेश, 100 प्रतिशत इथेनॉल से चलेगी!

Mon, 20 Jan 2025 09:17 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 20 Jan 2025 09:17 PM IST
सार

ह्यूंदै ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में Creta Flex Fuel SUV (क्रेटा फ्लेक्स फ्यूल एसयूवी) के वर्किंग प्रोटोटाइप को प्रदर्शित किया है। लोकप्रिय एसयूवी का यह वर्जन 100 प्रतिशत पेट्रोल और 100 प्रतिशत इथेनॉल दोनों पर चलने के लिए डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
Hyundai Creta Flex Fuel showcased at Bharat Mobility Global Expo 2025 Know Details
Hyundai Creta Flex Fuel - फोटो : Hyundai

विस्तार

ह्यूंदै ने चल रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में Creta Flex Fuel SUV (क्रेटा फ्लेक्स फ्यूल एसयूवी) के वर्किंग प्रोटोटाइप को प्रदर्शित किया है। लोकप्रिय एसयूवी का यह वर्जन 100 प्रतिशत पेट्रोल और 100 प्रतिशत इथेनॉल दोनों पर चलने के लिए डिजाइन किया गया है। क्रेटा फ्लेक्स फ्यूल पहले से ही चुनिंदा दक्षिण अमेरिकी बाजारों में उपलब्ध है। जहां उच्च इथेनॉल मिश्रणों का व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन


हालांकि, निर्माता ने अभी तक वाहन के बारे में कोई विस्तृत डिटेल्स नहीं बताया है, जिसमें पावर के आंकड़े और ईंधन दक्षता के आंकड़े शामिल हैं। कार निर्माता ने अभी तक यह भी नहीं बताया है कि इथेनॉल-से चलने वाली एसयूवी भारतीय बाजार में कब लॉन्च होगी, या कोई लॉन्च टाइमलाइन तय नहीं की है। 
विज्ञापन

ह्यूंदै क्रेटा फ्लेक्स फ्यूल: अब तक हम जो जानते हैं
बाहर से, क्रेटा फ्लेक्स फ्यूल का डिजाइन स्टैंडर्ड ICE (इंटरनल कंब्शन इंजन) वर्जन जैसा ही है। हालांकि, हुड के नीचे, यह 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है। जिसे खास तौर पर 100 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रणों को संभालने के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। यह इंजन, ह्यूंदै वेन्यू में भी दिया गया है। यह इंजन 120 hp का पावर और 172 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।

Hyundai Creta Flex Fuel showcased at Bharat Mobility Global Expo 2025 Know Details
ह्यूंदै क्रेटा का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च - फोटो : अमर उजाला
ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक हुई लॉन्च
जहां, इस इवेंट में ह्यूंदै की इथेनॉल से चलने वाली कार ने सबका ध्यान खींचा। वहीं कंपनी ने बहुप्रतीक्षित क्रेटा इलेक्ट्रिक की कीमत का भी एलान किया गया। एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 20 लाख रुपये से कम रखी गई है।  ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक के लॉन्च से बोल्ड डिजाइन, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, शानदार प्रदर्शन और ऑल अराउंड सेफ्टी फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक एसयूवी की ओर शिफ्ट होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक के फीचर्स
इस ईवी कार के फीचर्स की बात करें तो ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक में क्रेटा जैसे ही फीचर्स हैं, हालांकि इसके अलावा कुछ और भी है। सबसे पहले, ईवी में लेदरेट डैशबोर्ड है, जिसमें इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए डुअल स्क्रीन सेटअप है, जो ICE मॉडल में पाया जाता है। इसमें एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के जरिए वायरलेस कनेक्टिविटी की सुविधा है। हालांकि, स्टीयरिंग व्हील, ह्यूंदै आयोनिक 5 की तरह ही डुअल स्पोक डिजाइन और चार डॉट्स वाला नया है।

Hyundai Creta Flex Fuel showcased at Bharat Mobility Global Expo 2025 Know Details
Hyundai Creta Electric - फोटो : Hyundai
आगामी ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक के अन्य प्रमुख फीचर्स में इलेक्ट्रिक पैनोरमिक सनरूफ, नया गियर सिलेक्टर, लेवल-2 ADAS और ब्लाइंड स्पॉट का पता लगाने के लिए 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा शामिल हैं। इनके अलावा, ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक में डिजिटल चाबी भी है, जो ह्यूंदै अल्काजार के साथ शुरू हुई थी। ये कार 42 kWh बैटरी पैक या 51.4 kWh विकल्प से लैस है। ये कार एम्बिएंट लाइटिंग, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम और वेंटिलेटेड फ्रंट-रो सीटें जैसी सुविधाओं से लैस है। 

ह्यूंदै क्रेटा ईवी कार की खासियत
ह्यूंदै क्रेटा ईवी में व्हीकल टू लोड (V2L) टेक्नोलॉजी है, जिसके जरिए यूजर वाहन के अंदर और बाहर दोनों जगह बाहरी उपकरणों को पावर दे सकता है। इसके लिए फ्रंट बम्पर पर एक्टिव एयर फ्लैप्स भी हैं। आई-पेडल टेक्नोलॉजी के साथ, इलेक्ट्रिक एसयूवी को एक पेडल से चलाया जा सकता है, जिससे ड्राइवर सिर्फ एक्सीलरेटर पेडल का इस्तेमाल करके कार को तेज, धीमा और यहां तक कि पूरी तरह से रोक भी सकते हैं। इसमें शिफ्ट-बाय-वायर सिस्टम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed