फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hydrogen vehicles new number plate rules abs safety law

New Rule: हाइड्रोजन वाहनों को मिलेंगे नए रंग के नंबर प्लेट, परिवहन मंत्रालय ने जारी किया ड्राफ्ट नोटिफिकेशन

Thu, 10 Jul 2025 08:05 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 10 Jul 2025 08:05 PM IST
सार

भारत सरकार ने हाइड्रोजन चालित वाहनों के लिए एक नया और अलग नंबर प्लेट सिस्टम प्रस्तावित किया है। साथ ही टू-व्हीलर वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए अगले साल से एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) को अनिवार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
Hydrogen vehicles new number plate rules abs safety law
हाइड्रोजन वाहन नंबर प्लेट - फोटो : AI

विस्तार

भारत सरकार हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में अब हाइड्रोजन से चलने वाले वाहनों के लिए विशेष रजिस्ट्रेशन प्लेट्स की व्यवस्था की जा रही है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है।
विज्ञापन


प्रस्तावित डिजाइन के मुताबिक, हाइड्रोजन ईंधन पर चलने वाले कमर्शियल वाहनों की नंबर प्लेट का ऊपरी हिस्सा हरा और निचला हिस्सा नीला होगा, जिस पर पीले रंग में अंक लिखे जाएंगे। वहीं निजी वाहनों की प्लेट में भी हरा और नीला कॉम्बिनेशन रहेगा लेकिन अक्षर सफेद रंग में होंगे। किराये की टैक्सी के लिए प्लेट का ऊपरी हिस्सा काला और निचला नीला होगा, जिसमें पीले रंग में संख्या दर्ज होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अप्रैल-जून में हर दिन वसूला गया ₹230 करोड़ का टोल, पहली तिमाही में 19.6% की बंपर बढ़ोतरी
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीन एनर्जी पर सरकार का फोकस
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाइड्रोजन को भारत का भविष्य बताया और बताया कि सरकार ऑर्गेनिक म्युनिसिपल वेस्ट से हाइड्रोजन बनाने पर काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद हाइड्रोजन से चलने वाली कार चलाते हैं।

टू-व्हीलर के लिए नए सुरक्षा नियम
सड़क परिवहन मंत्रालय ने दोपहिया वाहनों के लिए नए सुरक्षा नियमों की घोषणा की है। जनवरी 2026 से सभी नए टू-व्हीलर्स में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) अनिवार्य कर दिया गया है। यह तकनीक अचानक ब्रेक लगाने पर पहियों के लॉक होने से रोकती है, जिससे फिसलने और हादसों की आशंका कम होती है।

इसके अलावा, टू-व्हीलर खरीदते समय अब वाहन निर्माता कंपनी को दो सुरक्षित हेलमेट देना भी जरूरी होगा, जो सेफ्टी स्टैंडर्ड्स पर खरे उतरते हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed