{"_id":"668d03f19f56c225c30bf09f","slug":"hybrid-cars-of-these-automakers-can-save-lakhs-with-new-up-vehicle-policy-know-details-2024-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hybrid Cars: नई यूपी वाहन नीति से इन कंपनियों की हाइब्रिड कारें हुईं सस्ती, होगी लाखों रुपये की बचत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hybrid Cars: नई यूपी वाहन नीति से इन कंपनियों की हाइब्रिड कारें हुईं सस्ती, होगी लाखों रुपये की बचत
Tue, 09 Jul 2024 03:03 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 09 Jul 2024 03:03 PM IST
सार
वातावरण के अनुकूल हाइब्रिड कारों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए, उत्तर प्रदेश सरकार ने कथित तौर पर ऐसी कारों पर लगने वाले रजिस्ट्रेशन फीस को पूरी तरह से माफ कर दिया है। जानें कौन सी कारों पर मिलेगा फायदा।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Grand Vitara
- फोटो : Maruti Suzuki
विस्तार
वातावरण के अनुकूल हाइब्रिड कारों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए, उत्तर प्रदेश सरकार ने कथित तौर पर ऐसी कारों पर लगने वाले रजिस्ट्रेशन फीस (पंजीकरण शुल्क) को पूरी तरह से माफ कर दिया है। इस कदम से मारुति सुजुकी इंडिया, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और होंडा कार्स इंडिया जैसी कंपनियों को फायदा हो सकता है, जो हाइब्रिड वाहन पेश करती हैं।
रजिस्ट्रेशन फीस माफ
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यूपी सरकार ने हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों (HEV) (एचईवी) और प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों (PHEV) (पीएचईवी) के लिए पंजीकरण शुल्क पर 100 प्रतिशत छूट का एलान किया है।

क्या है हाइब्रिड कार
गौरतलब है कि, दोनों HEV और PHEV एक इंटरनल कंब्शन इंजन और एक इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल करते हैं। एचईवी और पीएचईवी के बीच मुख्य अंतर यह है कि पीएचईवी में एक बड़ी बैटरी होती है, जिसे बाहरी बिजली स्रोत का इस्तेमाल करके चार्ज करना होता है।

इन कंपनियों की ये कारें हैं हाइब्रिड
मारुति ग्रैंड विटारा एसयूवी और इनविक्टो एमपीवी में एचईवी टेक्नोलॉजी देती है। जबकि टोयोटा इसे अर्बन क्रूजर हाइराइडर एसयूवी और इनोवा हाइक्रॉस एमपीवी में देती है। होंडा इसे सिटी ई:एचईवी सेडान में पेश करती है।

लाखों की होगी बचत
यूपी सरकार द्वारा एचईवी पर पंजीकरण शुल्क माफ करने के साथ, राज्य में खरीदार मारुति सुजुकी इनविक्टो और टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस पर 3 लाख रुपये से ज्यादा और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर और होंडा सिटी ई:एचईवी पर 2 लाख रुपये से ज्यादा बचा सकते हैं।

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर एक ही हाइब्रिड पावरट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (92PS/122Nm) और एक इलेक्ट्रिक मोटर (80PS/141Nm) है। हाइब्रिड सिस्टम के लिए अधिकतम पावर आउटपुट 116PS है। ट्रांसमिशन के लिए ई-सीवीटी मिलता है।
मारुति सुजुकी इनविक्टो टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस का बैज-इंजीनियर वर्जन है। उनके हाइब्रिड पावरट्रेन में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन है जो एक ई-सीवीटी से जुड़ा है। जबकि कुल सिस्टम पावर 186PS पर रेटेड है, इंजन पावर 152PS और मोटर पावर 113PS है। इंजन टॉर्क 188Nm और मोटर टॉर्क 206Nm है।
होंडा सिटी ई:एचईवी में 1.5-लीटर एटकिन्सन साइकल पेट्रोल यूनिट (98PS और 127Nm) है। कुल सिस्टम आउटपुट 126PS के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर हैं। कार एक ई-सीवीटी का इस्तेमाल करती है।