फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hybrid Car Mileage Hybrid Cars Explained: How to Get the Best Fuel Efficiency in Real Driving

Hybrid Car Mileage: हाइब्रिड कार से माइलेज कैसे बढ़ाएं? जानिए फ्यूल एफिशिएंसी निकालने के स्मार्ट तरीके

Fri, 16 Jan 2026 10:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 16 Jan 2026 10:18 PM IST
सार

हाइब्रिड के पीछे का आइडिया ओवरऑल एफिशिएंसी को बेहतर बनाना और बदले में एमिशन को कम करना है। लेकिन हाइब्रिड गाड़ी से सबसे अच्छी एफिशिएंसी कैसे निकाली जा सकती है? जानने के लिए आगे पढ़ें।

विज्ञापन
Hybrid Car Mileage Hybrid Cars Explained: How to Get the Best Fuel Efficiency in Real Driving
Car Mileage Tips - फोटो : Maruti Suzuki

विस्तार

भारत में हाइब्रिड वाहनों की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ रही है, भले ही सरकार फुल इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही हो। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि हाइब्रिड गाड़ियां ईंधन दक्षता बढ़ाने और उत्सर्जन घटाने का एक व्यावहारिक रास्ता पेश करती हैं। ये न तो पूरी तरह पेट्रोल पर निर्भर होती हैं और न ही इन्हें चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत पड़ती है। यही कारण है कि कई विशेषज्ञ इन्हें फुल-इलेक्ट्रिक की ओर जाने से पहले का सबसे संतुलित ट्रांजिशन विकल्प मानते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Modification: बंगलूरू में अवैध कार मॉडिफिकेशन पड़ा भारी, ₹70,000 की कार पर लगा ₹1.1 लाख का जुर्माना
विज्ञापन

हाइब्रिड वाहन काम कैसे करता है?
हाइब्रिड वाहन में दो पावरट्रेन होते हैं- पहला, कुशल पेट्रोल इंजन और दूसरा इलेक्ट्रिक मोटर, जिसे बैटरी से ऊर्जा मिलती है। यह सिस्टम पूरी तरह ऑटोमैटिक होता है और ड्राइविंग कंडीशन के अनुसार खुद तय करता है कि किस समय कौन-सा पावर सोर्स इस्तेमाल करना है।

आमतौर पर कम स्पीड और हल्के लोड पर गाड़ी इलेक्ट्रिक मोड में चलती है। जबकि ज्यादा पावर की जरूरत होने पर पेट्रोल इंजन सक्रिय हो जाता है। पेट्रोल इंजन बैटरी को चार्ज करने में भी मदद करता है। इसके अलावा, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के जरिए ब्रेक लगाने पर पैदा हुई ऊर्जा दोबारा बैटरी में स्टोर हो जाती है। यही वजह है कि हाइब्रिड गाड़ियों को बाहर से चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती।

यह भी पढ़ें - GRAP III: दिल्ली-NCR में ग्रेप चरण-3 किया गया लागू, जानें क्या पाबंदियां लगीं, ये वाहन नहीं चलेंगे
विज्ञापन

शुरुआत में गाड़ी कैसे चलती है और इसका फायदा कैसे लें?
ज्यादातर हाइब्रिड गाड़ियां स्टार्ट होते ही ईवी मोड में चलना पसंद करती हैं। यानी शुरुआत में आपको इंजन की आवाज भी सुनाई नहीं देगी। यह तब तक बना रहता है जब तक बैटरी में पर्याप्त चार्ज हो और एक्सीलेरेटर पर दबाव हल्का रहे।

बेहतर माइलेज पाने के लिए सबसे जरूरी है- 
  • एक्सीलेरेटर को धीरे और संतुलित तरीके से दबाना
  • अचानक तेज एक्सीलेरेशन से बचना
आमतौर पर लगभग 50 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार पर गाड़ी इलेक्ट्रिक मोड में रह सकती है। जैसे ही आप तेज थ्रॉटल देते हैं, सिस्टम इसे ज्यादा पावर की मांग करता है और पेट्रोल इंजन चालू हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Toll Tax: एनएच पर टोल नहीं चुकाया तो अटक जाएगा एनओसी, जानें क्यों लाया गया ये नया नियम?
विज्ञापन

ब्रेकिंग से माइलेज कैसे बढ़ता है?
हाइब्रिड गाड़ियों में ब्रेकिंग सिर्फ गाड़ी रोकने का काम नहीं करती, बल्कि यह ऊर्जा वापस हासिल करने का तरीका भी है। जब आप धीरे-धीरे ब्रेक लगाते हैं, तो रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम सक्रिय हो जाता है और बैटरी चार्ज होने लगती है। डैशबोर्ड पर मौजूद एनर्जी फ्लो या रीजेनरेशन इंडिकेटर से आप साफ देख सकते हैं कि कब ऊर्जा वापस स्टोर हो रही है।

यह भी पढ़ें - Fuel Efficiency Test: अब एसी ऑन कर होगा कारों का माइलेज टेस्ट, जानें सरकार ने क्यों लिया ये फैसला 

शहर और हाईवे पर माइलेज में फर्क क्यों आता है?
हाइब्रिड गाड़ियां शहर की ट्रैफिक परिस्थितियों में सबसे ज्यादा प्रभावी साबित होती हैं। रुक-रुक कर चलने वाले ट्रैफिक में इलेक्ट्रिक मोड का इस्तेमाल ज्यादा होता है और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग बार-बार बैटरी चार्ज करती है। यही वजह है कि शहर में 25-26 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देखना आम बात है।

हाईवे पर स्थिति थोड़ी अलग होती है। लगातार 100-120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर पेट्रोल इंजन ज्यादा सक्रिय रहता है, जिससे माइलेज कुछ कम हो जाता है। लेकिन यहां भी समझदारी से ड्राइव करके बेहतर दक्षता पाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें - Car Offers: MY2025 कारों पर भारी डिस्काउंट, हैचबैक से SUV और EV तक मिल रहे बड़े ऑफर, जानें डिटेल्स

हाईवे पर माइलेज बढ़ाने का स्मार्ट तरीका क्या है?
हाईवे पर सबसे असरदार तकनीक है कोस्टिंग।
  • जब आप क्रूजिंग स्पीड पर पहुंच जाएं
  • तो एक्सीलेरेटर थोड़ा छोड़ दें
  • कई बार गाड़ी फिर से ईवी मोड में चली जाती है
यह भले ही कुछ सेकंड या कुछ मीटर के लिए हो, लेकिन लंबे सफर में यही छोटे-छोटे पल ईंधन की खपत को काफी कम कर देते हैं।

यह भी पढ़ें - Traffic Violations: बंगलूरू में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन तेजी से बढ़ा, हर मिनट करीब 14 लोग तोड़ रहे नियम 

आखिरी सीख क्या है?
हाइब्रिड गाड़ी से बेहतरीन माइलेज निकालने का मंत्र बहुत सीधा है-
  • दायां पैर हल्का रखें
  • अचानक एक्सीलेरेशन से बचें
  • ब्रेकिंग और कोस्टिंग का समझदारी से इस्तेमाल करें
  • और डैशबोर्ड पर दिख रही जानकारी पर ध्यान दें
हाइब्रिड कार लगातार आपको बताती रहती है कि वह कैसे काम कर रही है। अगर आप उस संकेत को समझकर ड्राइव करेंगे, तो यह तकनीक आपको शानदार फ्यूल एफिशिएंसी से जरूर नवाजेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed