Car Care Tips: आपके पास है हाइब्रिड कार? तो मेंटनेंस में काम आएंगी ये स्पेशल टिप्स
देश में काफी वाहन निर्माता हाइब्रिड कार की तरफ अधिक जोर दे रहे हैं। ऐसे में अगर आपके पास हाइब्रिड कार है तो आपको इस खबर से काम की जानकारी मिल सकती है। जानिए किस तरह से हाइब्रिड कार की मेंटनेंस करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार बाजार में इलेक्ट्रिक कार का बढ़ता चलन धीरे-धीरे थमता नजर आ रहा है। दरअसल, इसके पीछे की वजह है हाइब्रिड कार। जी हां, हाइब्रिड कार की मांग और बिक्री आने वाले समय में तेजी से बढ़ सकती है। वाहन से निकलने वाले कार्बन को इस वाहन के जरिए कम किया जा सकता है। साथ ही पेट्रोल औऱ डीजल की भी अधिक चिंता नहीं करनी होती है। अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको जानकरी के लिए बता दें कि हाइब्रिड में आईसीई और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों मिलती है। इसी वजह से इनकी माइलेज भी अच्छी रहती है। आगे जानिए हाइब्रिड कारों की किस तरह से मेंटनेंस करनी चाहिए।
हाइब्रिड कार में फ्ल्यूड
फ्यूल वाली कारों की तरह ही हाइब्रिड कार में भी कई उपकरण समान होते हैं। ऐसे में गाड़ी में फ्ल्यूड का स्तर पूरा होना चाहिए, जैसे इंजन ऑयल का स्तर, ब्रेक ऑयल, ट्रांसमिशन ऑयल कूलेंट और वाइपर्स फ्ल्यूड आदि का स्तर सही होना चाहिए। इन सभी की समय-समय पर जांच करें और किसी तरह की परेशानी नजर आने पर इन्हें बदल दें।
टायरों का रखें ध्यान
ईंधन वाली कारों की तरह ही हाइब्रिड कार में भी टायर काफी अहम भूमिका निभाते हैं। अगर टायरों की स्थिति सही है तो इससे कार भी बढ़िया परफॉर्मेंस देगी। ऐसे में नियमित अंतराल पर टायरों की जांच करते रहें, अगर टायरों में घिसाव का स्तर ज्यादा हो गया है तो टायरों को बदलना ही सही रहेगा।
टायरों में सही हो एयर प्रेशर
फ्यूल और इलेक्ट्रिक कार की तरह ही हाइब्रिड कार के टायरों में भी हवा का स्तर सही होना चाहिए। अगर टायरों में एयर प्रेशर सही होगा तो गाड़ी अपनी पूरी क्षमता के साथ सही ढंग से चलेगी। साथ ही टायरों में किसी भी तरह की लीकेज या छेद होने पर टायरों को बदल देना चाहिए। ऐसा करके कार की सेफ्टी भी बढ़ जाती है।
बैटरी की कंडीशन सही रखें
हाइब्रिड कार के लिए बैटरी का सही रहना काफी जरूरी है। ऐसे में वाहन की क्षमता बढ़ाने के लिए और बैटरी को हमेशा चार्ज रखें। बैटरी की कंडीशन सही रहेगी तो इसका सीधा असर कार की लाइफ पर पड़ेगा। अगर आपको कार की बैटरी में कुछ भी दिक्कत लगे तो बिना देरी किए किसी मैकेनिक को दिखाएं।
ब्रेक और सस्पेंशन
हाइब्रिड कार की सेफ्टी और गाड़ी को सही स्थिति में रखने के लिए ब्रेक और सस्पेंशन का सही रहना काफी जरूरी है। किसी भी तरह की कार में ब्रेक अहम भूमिका निभाते हैं, ऐसे में अगर ब्रेक में कुछ भी परेशानी दिखें तो फौरन किसी मैकेनिक को दिखाएं। वरना कभी भी कोई हादसा हो सकता है। साथ ही सस्पेंशन अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करें, इस बात का ध्यान रखें।