फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   HSRP Karnataka Major corruption allegations in HSRP implementation in Karnataka

HSRP: कर्नाटक में एचएसआरपी में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप, 700 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा

Thu, 11 Jan 2024 04:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 11 Jan 2024 04:47 PM IST
सार

कर्नाटक में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के कार्यान्वयन में 700 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
HSRP Karnataka Major corruption allegations in HSRP implementation in Karnataka
HSRP Karnataka - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक वाहन नंबर प्लेट निर्माता और विक्रेता संघ के अध्यक्ष, एसएन जितेंद्र, ने लोकायुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने 1 जनवरी, 2019 से पहले खरीदे गए वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) (HSRP) के कार्यान्वयन में 700 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिकायत में आरोप लगाया गया है कि परिवहन विभाग के अधिकारियों ने, जिनका काम जनता के हित को सुनिश्चित करना है, कथित रूप से अपने पदों का दुरुपयोग किया है। इससे ऐसी स्थिति बन गई है जहां लगभग दो करोड़ पुराने वाहनों के मालिकों को HSRP को बढ़ी हुई दरों पर खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है। जिसकी वजह से सार्वजनिक धन का व्यवस्थित गबन होता है।
विज्ञापन


शिकायत इन आरोपों की गहन जांच की जरूरत पर जोर देती है। साथ ही अधिकारियों से आग्रह करती है कि वे कथित भ्रष्टाचार में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानक प्रक्रिया के अनुसार, पुराने और नए दोनों वाहनों के लिए खाली नंबर प्लेट सीधे एचएसआरपी निर्माताओं से हासिल किए जाने चाहिए। इसके बाद, डीलरों से उम्मीद की जाती है कि वे पुराने वाहनों के मालिकों को एचएसआरपी बेचने से पहले इन प्लेटों पर रजिस्ट्रेशन नंबर छापेंगे। हालांकि, शिकायत में इस प्रोटोकॉल से अलग कार्य करने का आरोप लगाया गया है। जिससे पुराने वाहनों के मालिकों पर अत्यधिक शुल्क लगाया जा रहा है।


शिकायत बताती है कि स्थापित प्रक्रिया को दरकिनार करके, वैधता का घोर उल्लंघन हो रहा है। जिसकी वजह से वाहन मालिकों का शोषण हो रहा है, जिनसे एचएसआरपी के लिए ज्यादा कीमत वसूली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed