फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   how to use bike brake and gear tips to increase mileage

Bike Tips: ब्रेक और गियर के सही इस्तेमाल से बढ़ सकता है बाइक का माइलेज! हर राइडर को होनी चाहिए जानकारी

Wed, 10 Jul 2024 12:02 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 10 Jul 2024 12:02 PM IST
सार

बाइक राइडर को अक्सर यह परेशानी रहती है कि बाइक कम माइलेज देती है। अगर आप भी इस परेशानी से काफी समय से परेशान हैं तो आपको इस आर्टिकल से अच्छी जानकारी मिल सकती है। चलिए जानते हैं कि क्या है डिटेल। 

विज्ञापन
how to use bike brake and gear tips to increase mileage
Bike Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

सड़कों पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक की वजह से काफी लोग कार खरीदना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। खासकर लोग बाइक के साथ रोजाना का सफर पूरा करना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप भी बाइक से सफर पर निकलते हैं और आप कम माइलेज से परेशान हैं तो आपको इस खबर से अच्छी जानकारी मिल सकती है। इस खबर में जानिए बाइक के ब्रेक और गियर के सही इस्तेमाल से कैसे बाइक की माइलेज बढ़ाई जा सकती है। 

विज्ञापन

दरअसल, बहुत ही कम लोगों को पता है कि मोटरसाइकिल को किस तरह से चलाया जाए कि बाइक से अच्छी माइलेज मिले। हालांकि, इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। 

विज्ञापन

सही समय पर बदलें गियर

अक्सर ये पाया जाता है कि बाइक राइडर कम गति पर भी बाइक का गियर बदल देते हैं। ऐसे में बाइक की माइलेज पर बुरा असर पड़ता है। अगर सड़क खाली है और लंबी रोड है तो आपको बाइक को टॉप गियर में चलाना चाहिए। काफी लोग कम गति से चल रहे दोपहिया वाहन में भी गियर को बदल देते हैं, ऐसा करने से बाइक की माइलेज कम हो सकती है। मगर सही स्पीड पर गियर बदलने से बाइक की माइलेज बढ़ सकती है। बाइक अगर धीमी गति से चल रही है तो बाइक को दूसरे या फिर तीसरे गियर में चलाएं।

ब्रेक पर न डालें दबाव

काफी राइडर होते हैं, जो लगातार ब्रेक पर दबाव बनाकर रखते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इससे माइलेज पर खराब प्रभाव पड़ सकता है। यही वजह है कि अगर आप ब्रेक को जरूरत पड़ने पर ही इस्तेमाल करेंगे तो माइलेज बेहतर बनी रहेगी। इसके अलावा कई बार बाइक राइडर एक्सेलेरेटर पर ज्यादा प्रेशर डालते हैं, इससे भी माइलेज पर असर पड़ता है। ऐसे में माइलेज बढ़ाने के लिए यह गलती न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed