Car Driving Tips: कार चलाने से पहले सही ड्राइविंग पॉजिशन कैसे सेट करें, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
कार चलाने की सही पॉजिशन क्या है, इस सवाल का जवाब काफी लोग सही से नहीं जानते हैं। ऐसे में इस खबर में जानिए गाड़ी चलाने से पहले सही पॉजिशन कैसे सेट करें।
विस्तार
देश में कार चलाते वक्त ड्राइवर कई तरह की पॉजिशन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कार चलाने की सही पॉजिशन बहुत ही कम लोग जानते हैं। ड्राइविंग के दौरान गलत पॉजिशन में बैठने पर नुकसान भी होता है। ऐसे में इस खबर में जानिए ड्राइविंग के लिए सही पॉजिशन कैसे सेट करें।
सीट हाइट
कार चलाने से पहले ड्राइवर को सही सीट हाइट के साथ बैठना जरूरी है। ड्राइवर की सीट हाइट इतनी होनी चाहिए कि ड्राइविंग के दौरान इंस्ट्रूमेंट कलस्टर स्टीयरिंग व्हील के बीच में न आए। इसके साथ ही ड्राइवर को तीनों रियर व्यू सही से नजर आना चाहिए।
सही होनी चाहिए सीटिंग की दूरी
एक बार जब सीट की हाइट सेट हो जाए तो इसके बाद बैठने की दूरी यानी ड्राइवर की दूरी पैडल के साथ सही से मिलनी चाहिए। किसी भी आपात स्थिति में कार के पैडल काफी उपयोगी साबित होते है। ड्राइवर और पैडल की दूरी इतनी होनी चाहिए कि ड्राइवर जब भी ब्रेक लगाए तो आसानी से लग जाए, ज्यादा परेशानी नहीं आनी चाहिए।
सीट बैकरेस्ट
ड्राइवर और पैडल के बीच सही दूरी सेट होने के बाद अब सीट बैकरेस्ट पर ध्यान देना है। बैकरेस्ट पर ड्राइवर की पजिशन ऐसी होनी चाहिए कि उसके कंधे सही पॉजिशन में आराम कर सकें। हालांकि, आपको लंबे समय तक गाड़ी चलाने से बचना चाहिए।
स्टीयरिंग व्हील एडजेस्टमेंट
अंत में सबकुछ सेट होने के बाद आपको कार का स्टीयरिंग व्हील एडजेस्ट करना है। स्टीयरिंग व्हील ड्राइविंग के दौरान चालक से ज्यादा दूर नहीं होना चाहिए। स्टीयरिंग व्हील पर ड्राइविंग की पॉजिशन ऐसी होनी चाहिए कि उसकी कलाई का ऊपरी हिस्सा आसानी से स्टीयरिंग व्हील को छुू सकें। इसके साथ ही ड्राइवर किसी भी आपात स्थिति में अपनी पॉजिशन को बदल सकें, इसके लिए थोड़ी जगह होनी चाहिए।