फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   How To Set Correct Driving Position know the process

Car Driving Tips: कार चलाने से पहले सही ड्राइविंग पॉजिशन कैसे सेट करें, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Mon, 22 Apr 2024 06:07 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 22 Apr 2024 06:07 PM IST
सार

कार चलाने की सही पॉजिशन क्या है, इस सवाल का जवाब काफी लोग सही से नहीं जानते हैं। ऐसे में इस खबर में जानिए गाड़ी चलाने से पहले सही पॉजिशन कैसे सेट करें। 
 

विज्ञापन
How To Set Correct Driving Position know the process
Car Driving Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देश में कार चलाते वक्त ड्राइवर कई तरह की पॉजिशन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कार चलाने की सही पॉजिशन बहुत ही कम लोग जानते हैं। ड्राइविंग के दौरान गलत पॉजिशन में बैठने पर नुकसान भी होता है। ऐसे में इस खबर में  जानिए ड्राइविंग के लिए सही पॉजिशन कैसे सेट करें। 

विज्ञापन

सीट हाइट

कार चलाने से पहले ड्राइवर को सही सीट हाइट के साथ बैठना जरूरी है। ड्राइवर की सीट हाइट इतनी होनी चाहिए कि ड्राइविंग के दौरान इंस्ट्रूमेंट कलस्टर स्टीयरिंग व्हील के बीच में न आए। इसके साथ ही ड्राइवर को तीनों रियर व्यू सही से नजर आना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सही होनी चाहिए सीटिंग की दूरी

एक बार जब सीट की हाइट सेट हो जाए तो इसके बाद बैठने की दूरी यानी ड्राइवर की दूरी पैडल के साथ सही से मिलनी चाहिए। किसी भी आपात स्थिति में कार के पैडल काफी उपयोगी साबित होते है। ड्राइवर और पैडल की दूरी इतनी होनी चाहिए कि ड्राइवर जब भी ब्रेक लगाए तो आसानी से लग जाए, ज्यादा परेशानी नहीं आनी चाहिए। 

विज्ञापन

सीट बैकरेस्ट

ड्राइवर और पैडल के बीच सही दूरी सेट होने के बाद अब सीट बैकरेस्ट पर ध्यान देना है। बैकरेस्ट पर ड्राइवर की पजिशन ऐसी होनी चाहिए कि उसके कंधे सही पॉजिशन में आराम कर सकें। हालांकि, आपको लंबे समय तक गाड़ी चलाने से बचना चाहिए। 

स्टीयरिंग व्हील एडजेस्टमेंट

अंत में सबकुछ सेट होने के बाद आपको कार का स्टीयरिंग व्हील एडजेस्ट करना है। स्टीयरिंग व्हील ड्राइविंग के दौरान चालक से ज्यादा दूर नहीं होना चाहिए। स्टीयरिंग व्हील पर ड्राइविंग की पॉजिशन ऐसी होनी चाहिए कि उसकी कलाई का ऊपरी हिस्सा आसानी से स्टीयरिंग व्हील को छुू सकें। इसके साथ ही ड्राइवर किसी भी आपात स्थिति में अपनी पॉजिशन को बदल सकें, इसके लिए थोड़ी जगह होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed