फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   how to protect car in flood car flooded in water dubai flood

Car Flood: दुबई में बाढ़ से कई कारों को हुआ नुकसान, मोटर चालकों को इससे क्या सीखना चाहिए?

Tue, 23 Apr 2024 06:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 23 Apr 2024 06:42 PM IST
सार

बाढ़ के पानी से होने वाले नुकसान से अपने वाहन को बचाने के लिए कुछ आसान नुस्खे अपनाए जा सकते हैं। जैसे कि बाढ़ के नुकसान को कवर करने वाला वाहन बीमा खरीदना, कार को ऊंचे स्थान पर पार्क करना और बाढ़ वाली सड़कों पर गाड़ी चलाने से बचना।

विज्ञापन
how to protect car in flood car flooded in water dubai flood
दुबई में बाढ़ - फोटो : PTI

विस्तार

कुछ दिनों पहले ही दुबई में बाढ़ का कहर देखने को मिला था। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पूरे देश में पिछले हफ्ते भारी बारिश के बाद शहर में और पूरे यूएई में कई वाहन चालकों को अपने वाहनों को हुए भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था। जहां जलभराव वाली सड़कों और बाढ़ ने तबाही मचाई थी, वहीं कई वाहनों के पानी में फंसने के बाद वाहन चालकों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। जिसकी वजह से गाड़ियों में तकनीकी खराबी, नुकसान और खोई हुई नंबर प्लेटें उनकी चिंता को और बढ़ा गईं।
विज्ञापन

हाल के दिनों में तेजी से बदलते जलवायु परिस्थितियों के कारण भारत के कई शहरों में बाढ़ बार-बार आने लगी है। ये बाढ़ संपत्ति और लोगों के जीवन को भारी नुकसान पहुंचा रही हैं। ऐसी प्राकृतिक आपदा वाकई में तबाही मचा सकती है। और इसका सबसे ज्यादा सामना अक्सर वाहन चालकों को ही करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ से होने वाले नुकसान से अपने वाहन को बचाने के लिए यहां कुछ आसान टिप्स दिए गए हैं। अगर आप ऐसे इलाके में रहते हैं जहां बाढ़ आना आम है। तो इन सरल लेकिन महत्वपूर्ण सुझावों का पालन करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
विज्ञापन

वाहन बीमा खरीदें
हमेशा किसी प्रतिष्ठित बीमाकर्ता से अपनी कार के लिए व्यापक कवरेज वाला वाहन बीमा कराएं। यह जांचना सुनिश्चित करें कि आपका वाहन बीमा बाढ़ के नुकसान को कवर करता है। अगर आप कॉम्प्रीहेंसिव कार बीमा खरीद रहे हैं, तो इसे खरीदने से पहले नियम और शर्तों को अच्छी तरह से पढ़ लें। ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि बाढ़ से होने वाले नुकसान को कवर किया गया है। अगर यह कवर नहीं किया गया है, तो ऐसे ऐड-ऑन खरीदने की कोशिश करें जो जरूरी कवरेज प्रदान करते हैं। या फिर कोई अलग पॉलिसी खरीदें जो बाढ़ के नुकसान के लिए कवरेज प्रदान करती हो।

ऊंची जगह पर पार्क करें
अब, जब बाढ़ के नुकसान के लिए वाहन बीमा द्वारा कवर किया जा रहा है। तो बाढ़ के कारण आपकी कार को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए आपको भी कुछ कदम उठाने होंगे। यदि संभव हो तो वाहन को किसी ऊंची जगह पर पार्क करें। यदि आपका नियमित पार्किंग स्थान अक्सर तेज बारिश के बाद पानी में डूब जाता है। तो एक ऐसे ऊंचे पार्किंग स्थान को खोजने की कोशिश करें जहां बाढ़ का पानी नहीं पहुंचता हो।

गाड़ी चलाते समय निचले इलाकों से बचें
गाड़ी चलाते समय हमेशा निचले इलाकों वाली सड़कों पर जाने से बचने की कोशिश करें जो अक्सर बाढ़ की चपेट में आती हैं। सुनिश्चित करें कि उस सड़क को लें जहां पानी भर जाने पर भी सतह दिखाई दे रही हो। इससे आपको सड़क के बाढ़ वाले हिस्सों से गाड़ी चलाने और वाहन के संवेदनशील यांत्रिक घटकों को होने वाले नुकसान से बचने में मदद मिलेगी। इसके बजाय, मंजिल तक जाने के लिए कोई दूसरे रास्ते तलाशें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed