फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   how to know your car bike compatible with e20 petrol or not check

E20 Petrol: आपकी गाड़ी E20 पेट्रोल के लिए तैयार है या नहीं? ऐसे करें पहचान

Sun, 10 Aug 2025 07:00 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 10 Aug 2025 07:00 PM IST
सार

Vehicle Compatible With E20 Petrol:  E20 पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के इंजन में समस्या आने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हाल ही में पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक एक्स पोस्ट में इस मामले पर सफाई भी दी है। हालांकि, एक वाहन मालिक के नाते आपको जरूर जानना चाहिए कि आपकी गाड़ी इस फ्यूल के लिए तैयार है या नहीं।

विज्ञापन
how to know your car bike compatible with e20 petrol or not check
E20 पेट्रोल डिस्पेंसर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI

विस्तार

सरकार पेट्रोल में 20% इथेनॉल (E20) मिलाकर ग्रीन फ्यूल को बढ़ावा दे रही है। सरकार का दावा है कि इथोनॉल ब्लेडेड फ्यूल से कार्बन डाइऑक्साड का उत्सर्जन कम होता है, साथ ही में कच्चे तेल का इम्पोर्ट कम होने से राजस्व की बचत भी होती है। लेकिन हाल ही में E20 पेट्रोल से गाड़ियों को नुकसान होने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया जा रहा है। कई कार एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि 2020 से पहले बनी गाड़ियों को E20 पेट्रोल से चलाने पर कम माइलेज मिलने और इंजन के पार्ट्स जल्दी खराब होने की समस्याएं आ रही हैं। 
विज्ञापन


वहीं, पेट्रोलियम मंत्रालय ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि इनके पीछे कोई वैज्ञानिक तथ्य नहीं है। मंत्रालय के मुताबिक E20 पेट्रोल (80% पेट्रोल+ 20% इथेनॉल) पुरानी गाड़ियों के लिए भी सुरक्षित है। हालांकि, मंत्रालय ने यह भी स्वीकार किया है कि इससे चलाने पर कुछ पुरानी गाड़ियों में 3-6% कम माइलेज मिल सकती है और कुछ गाड़ियों में हर 20-30 हजार किलोमीटर पर रबर पार्ट्स और इंजन गैसकेट बदलवाने पड़ सकते हैं जो रेगुलर मेंटेनेंस में भी किया जाता है। हालांकि, एक वाहन मालिक के नाते आपको यह जानकारी जरूर होनी चाहिए कि आपकी गाड़ी इस फ्यूल के लिए तैयार है या नहीं? कुछ आसान तरीकों से आप खुद पता लगा सकते हैं कि आपकी कार या बाइक E20 पेट्रोल के लिए तैयार है या नहीं।
विज्ञापन


क्या है E20 पेट्रोल?
E20 पेट्रोल में 80%  पेट्रोल और 20% इथेनॉल का मिश्रण होता है। यह प्रदूषण कम करने और पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता घटाने के लिए लाया गया है। हालांकि, सभी गाड़ियां इसके लिए बनी नहीं होतीं। साल 2023 से लगभग सभी गाड़ियां E20 कम्प्लायंट इंजन के साथ आ रही हैं। अप्रैल 2023 से बनने वाली BS6 फेज-2 वाली गाड़ियां पूरी तरह E20 पेट्रोल कंप्लायंट हैं। वहीं, 2023 से पहले बनी गाड़ियां इस फ्यूल से प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

how to know your car bike compatible with e20 petrol or not check
पेट्रोल पंप - फोटो : AI
ऐसे जानें आपकी गाड़ी E20 के लिए तैयार है या नहीं
1. कार के मैनुअल की जांच करें
गाड़ी के ओनर मैनुअल में फ्यूल टाइप और उसकी कम्पैटिबिलिटी साफ तौर पर लिखी होती है। अगर वहां “E20” या “Ethanol 20%” सपोर्ट लिखा है, तो आपकी गाड़ी तैयार है।

2. फ्यूल कैप पर देखें
कई नई गाड़ियों में फ्यूल कैप या फ्यूल लिड के अंदर “E20” या “E10/E20” लिखा होता है।

3. निर्माता की आधिकारिक वेबसाइट या सर्विस सेंटर से पूछें
कार कंपनी की वेबसाइट, सर्विस बुकलेट या कस्टमर केयर पर कॉल करके पुष्टि की जा सकती है।

4. मॉडल और साल की जांच करें
2023 के बाद लॉन्च हुई ज्यादातर नई गाड़ियां E20 पेट्रोल के लिए डिजाइन की गई हैं। पुराने मॉडल में बदलाव की जरूरत हो सकती है।

अगर गाड़ी E20 के लिए तैयार नहीं है तो क्या होगा?
जैसा कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया, ऐसी गाड़ी में E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने से इंजन के कंपोनेंट्स जल्दी खराब हो सकते हैं। रबर और प्लास्टिक से बने कंपोनेंट्स जैसे गैसकेट, फ्यूल इंजेक्टर में गड़बड़ी आ सकती है या उन्हें जल्दी बदलना पड़ सकता है। ऐसे में यह समस्या आपकी जेब पर बोझ बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed