फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   how to keep rats away from cars during monsoon know the tips

Care Care Tips: बरसात के दौरान कार में घुस जाते हैं चूहें, तो परेशानी दूर करने में काम आएंगे ये चार प्वाइंट्स

Thu, 05 Sep 2024 12:16 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 05 Sep 2024 12:16 PM IST
सार

बरसात के दौरान अक्सर चूहे कार में घुस जाते हैं। अगर आपकी कार में बारिश के समय गाड़ी के अंदर चूहे घुस जाते हैं तो आप आसानी से इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो करें। 

विज्ञापन
how to keep rats away from cars during monsoon know the tips
Care Care Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

मानसून के दौरान कभी भी बरसात हो जाती है। ऐसे में सड़कों पर अक्सर जलभराव देखने को मिलता है। पानी से भरी हुई सड़कों पर कार चलाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में परेशानी तब और बढ़ जाती है, जब बारिश से बचने के लिए चूहे कार में घुसते हैं। जी हां, अगर आपकी कार में भी बरसात के दौरान चूहे घुस जाते हैं तो आगे खबर में जानिए किस तरह से इस दिक्कत को दूर किया जा सकता है। 

विज्ञापन

अंधेरे वाली जगह पर पार्क न करें कार

बरसात के दौरान अगर आप कार को किसी अंधेरे वाली जगह पर पार्क करते हैं तो इस गलती को सुधारने की जरूरत है। दरअसल, अगर कार अंधेरे वाली जगह पर खड़ी होती है तो चूहे बरसात से बचने के लिए उसमें घुस सकते हैं। बारिश से बचने के लिए चूहे कार को एक शेल्टर की तरह इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कोशिश करें कार को रोशनी वाली जगह पर पार्क करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खाने-पीने का सामान न छोड़ें

अगर बारिश के दौरान कार में चूहे घुस जाते हैं तो इस परेशानी से बचने के लिए ध्यान रखें कि कार में किसी भी तरह के खाने-पीने की आइटम को न रखें। दरअसल, खाने-पीने की आइटम की गंध से चूहे आकर्षित होते हैं। साथ ही बारिश के दौरान चूहे किसी जगह की तलाश करते हैं, ऐसे में कार एक बेहतर विकल्प होती है। 

विज्ञापन

तंबाकू से बन सकता है काम

बरसात के दौरान अगर आप कार में चूहों के आतंक से परेशान हैं तो इंजन के अंदर तंबाकू को छोड़ सकते हैं। ऐसा करने से चूहे कार के अंदर नहीं आएंगे। दरअसल, इसके पीछे का तर्क है कि तंबाकू में एक अजीब गंध होती है, जिसकी वजह से चूहे कार से दूर ही रहते हैं। 

पालतू जानवर की मदद

कार में बारिश के दौरान चूहे घुस जाते हैं तो इससे बचने के लिए किसी पालतू जानवर का सहारा ले सकते हैं। कार में  डॉग या फिर बिल्ली को कुछ देर के लिए छोड़ सकते हैं। ऐसा करने से चूहों का आतंक कम हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed