Car Tips: पुरानी कार की रिसेल वेल्यू में कैसे करें इजाफा, ये टिप्स आपका काम कर देंगी आसान
अगर आप अपनी कार की सर्विस को नियमित अंतराल पर कराते हैं तो इससे कार की कंडीशन ठीक रहती है। साथ ही उसकी रिसेल कीमत में भी बढ़ोतरी होती है। कार के बेहतर रखरखाव के चलते उसके कई पार्ट ठीक ढंग से काम करते रहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार खरीदने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। लोग बैंक से लोन लेकर कार लेते हैं। कई बार किसी से उधार लेकर कार खरीदते हैं। हालांकि कार खरीदने के बाद लोग उसका सही ढंग से ध्यान नहीं रखते हैं, ऐसे में उसकी रिसेल कीमत काफी कम रह जाती है। अपनी पुरानी कार को बेचना एक बड़ी चुनौती है। क्योंकि पुरानी कार की अच्छी कीमत नहीं मिल पाती है। नीचे खबर में जानिए आप कैसे अपनी पुरानी कार की रिसेल कीमत में इजाफा कर सकते हैं।
समय पर कराएं कार की सर्विस
अगर आप अपनी कार की सर्विस को नियमित अंतराल पर कराते हैं तो इससे कार की कंडीशन ठीक रहती है। साथ ही उसकी रिसेल कीमत में भी बढ़ोतरी होती है। कार के बेहतर रखरखाव के चलते उसके कई पार्ट ठीक ढंग से काम करते रहते हैं। इनमें इंजन ऑयल, टायर रोटेशन, ब्रेक और कई जरूरी चीजों पर आपका ध्यान रहता है।
कार की सर्विस हिस्ट्री को करें मैनेज
कार सर्विस के दौरान इसका ध्यान रखें कि आपके पास कार सर्विस की कॉप्रेहेंसिव हिस्ट्री के दस्तावेज हो। इसके साथ ही कार सर्विस का शेड्यूल अपने पास रखें। इससे कार की रिसेल वेल्यू पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ता है।
कार को हमेशा साफ रखें
अपनी कार को समय-समय पर साफ करते रहे। ऐसा करने से कार की कंडीशन की बेहतर रहेगी। साथ ही कार की रिसेल वेल्यू में भी इजाफा हो जाएगा। इसके अलावा कोशिश करें कि हफ्ते में एक बार कार को पानी से धोएं। इससे कार की गंदगी हट जाएगी। कोई भी आपकी कार खरीदने से पहले कार की कंडीशन पर नजर जरूर डालेगा।
छोटे-मोटे डैमेज को कराएं ठीक
कार के छोटे-मोटे नुकसान को समय पर ठीक कराएं। इसके साथ ही अगर कोई स्क्रेच या निशान है तो उसे भी हटवाएं। एकदम साफ और चमचमाती कार उसकी रिसेल वेल्यू में अच्छी-खासी वृद्धि कर सकती है।
केबिन का भी रखें ध्यान
कार के बाहरी हिस्से के साथ कार के अंदर केबिन का भी पूरा ध्यान रखें। अगर कार का केबिन अच्छी कंडीशन में होगा तो आपको पुरानी कार की अच्छी कीमत मिलने में आसानी होगी। केबिन में आप अच्छी खुूशबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कार खरीदने वाले पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।