फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   how to dry wet car interior know the full detail

Car Care Tips: बरसात के मौसम में कार के इंटीरियर में चला जाए पानी तो घबराएं नहीं, तुरंत अपनाएं ये टिप्स

Wed, 10 Jul 2024 04:20 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 10 Jul 2024 04:20 PM IST
सार

बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में कई बार जरा सी गलती की वजह से कार के इंटीरियर में पानी चला जाता है। ऐसे में काफी लोग घबरा जाते हैं, मगर आपको इस खबर से बढ़िया जानकारी मिल सकती है। जानें क्या हैं टिप्स।

विज्ञापन
how to dry wet car interior know the full detail
Car Care Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

मानसून ने लगभग अपनी दस्तक दे दी है। मानसून के दौरान जमकर बारिश होती है, ऐसे में काफी लोग बारिश से बचते हैं, मगर बीमार होने का खतरा रहता है। बारिश के मौसम में इंसानों के साथ-साथ कार का भी खास ध्यान रखना होता है। कार के कई उपकरण काफी नाजुक होते हैं, ऐसे में बारिश का पानी जाने से दिक्कत हो सकती है। वहीं, अगर आप बारिश के समय कार की खिड़की खोलकर गाड़ी चलाते हैं तो पानी कार के अंदर आ जाता है। इस स्थिति में गाड़ी का इंटीरियर गीला हो सकता है। अगर इंटीरियर में पानी लंबे समय तक रहता है तो इंटीरियर को नुकसान पहुंचा सकता है। इस खबर में आगे जानिए किस तरह से कार के इंटीरियर को सही ढंग से साफ करना है। 

विज्ञापन

ड्रेन प्लग करें साफ

अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि कई कारों में इंटीरियर की तरफ ड्रेन प्लग दिया गया होता है। इसकी मदद से इंटीरियर में गया पानी आसानी से बाहर निकाला जा सकता है। मगर ये सिस्टम हर कार में नहीं होता है और इसे कार में तलाशना भी एक मुश्किल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टेबल पंखा

अगर बारिश के समय कभी कार के इंटीरियर में पानी चला जाए तो पोर्टेबल पंखे की मदद ली जा सकती है। यह पंखे दिकने में छोटे होते हैं, मगर इनकी स्पीड काफी अच्छी होती है, इसलिए पानी जल्दी से सूख जाएगा। इसके अलावा पानी सूखाने के लिए हेयर ड्रायर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन

माइक्रोफाइबर कपड़े की मदद

कार के इंटीरियर में अगर बारिश की वजह से पानी चला जाए तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। पानी को साफ करने के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। कार के कालीन और मोटे प्रोडक्ट्स पर से पानी साफ करने के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। 

यह भी हो सकता है अच्छा विकल्प

बारिश के दौरान ऐसा कई बार देखा गया है कि पानी साफ करने के बाद भी थोड़ा सा पानी रह जाता है, या फिर कुछ नमी रह जाती है। इस स्थिति में सिलिका जेल का इस्तेमाल करके कार की सीट और अन्य जगहों से पानी को हटाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed