Car Driving Tips: किस गियर में कार देती है शानदार माइलेज? सही जवाब जानकर हो जाएंगे हैरान
अगर आप नहीं जानते हैं कि कार को किस गियर में चलाना है, ताकि कार अच्छी माइलेज दे तो इस खबर को जरूर पढ़ें। इस आर्टिकल में जानिए क्या है कार से बेहतर माइलेज लेने का सही तरीका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कार को सही तरीके के साथ चलाने वाले बेहद ही कम ड्राइवर हैं। ज्यादातर ड्राइवर को पता नहीं होता है कि कार के किस उपकरण का क्या इस्तेमाल है। इसके साथ ही कार चलाने वाले बहुत कम लोग जानते हैं कि कार को किस गियर में चलाना चाहिए। सड़क पर वाहन चालक गलत तरीके से कार चलाते हैं, जिस वजह से कार ज्यादा फ्यूल खर्च करती है। ऐसे में अगर आप नहीं जानते हैं कि कार को किस गियर में चलाने पर अच्छी माइलेज मिलती है, तो आपके लिए ये खबर काफी जरूरी हो जाती है।
अच्छी माइलेज के लिए कार को किस गियर में चलाए
कार चलाने वाले अक्सर ये सवाल करते हैं कि कार को किस गियर में चलाए कि माइलेज अच्छी मिले। यहां पर इसका सही जवाब जानने से पहले ये समझना जरूरी है कि कार की माइलेज गियर से नहीं जुड़ी होती है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि कार की माइलेज कार की स्पीड के साथ जुड़ी होती है।
कार का गियर और स्पीड का संबंध
अगर आपके पास कार है तो बता दें कि कार के गियर को हमेशा सही स्पीड के साथ चलाना होता है। ये तो आप जानते ही होंगे कि कार को हमेशा पहले गियर में ही शुरू किया जाता है। इसके बाद धीरे-धीरे गियर बदला जाता है। ऐसे में जब कार 20 किलोमीटर की स्पीड से चल रही हो तो कार में दूसरा गियर लगाना चाहिए। इसके बाद जब कार 40 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही तो कार में तीसरा गियर लगा सकते हैं। वहीं, 50 किलोमीटर की स्पीड पर चौथा गियर और 50 किलोमीटर की स्पीड से ऊपर जाने पर पांचवे गियर का यूज कर सकते हैं। इस तरह से कार के इंजन पर कम प्रेशर पड़ेगा। साथ ही कार माइलेज भी बेहतर देगी।
किस गियर में मिलेगी बेहतर माइलेज
अधिकतर लोग कार को पहले गियर में चलाते हैं, पहला गियर ज्यादा ताकतवर होता है। यही वजह है कि ये गियर फ्यूल भी अधिक खर्च करता है। इसके अलावा पहला गियर माइलेज भी कम देता है। वहीं, कार का पांचवा गियर कम पावरफुल होता है, मगर ये ईंधन की खपत कम करता है। हालांकि, अगर आप पांचवे गियर में कार चलाते हैं तो कार अच्छा माइलेज देती है, दरअसल कार का टॉप गियर गाड़ी को पूरी स्पीड से चलाने के लिए होता है। इसी वजह से कार बिना किसी परेशानी के चलती है। कार हाइवे पर सबसे अच्छी माइलेज देती है, क्योंकि वहां पर कार लगातार एक ही स्पीड में लगातार चलती है।