फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   How To Choose A Car Loan see the top Tips

Car Loan Tips: कार लोन लेने से पहले जान लें ये टिप्स, वरना बाद में होगा पछतावा

Thu, 25 Apr 2024 06:25 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 25 Apr 2024 06:25 PM IST
सार

अगर आप नई कार के लिए लोन लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये खबर काफी उपयोगी साबित हो सकती है। यहां जानिए आपको कार लोन लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना है। 

विज्ञापन
How To Choose A Car Loan see the top Tips
Car Loan Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देश में आज भी नई कार खरीदना काफी लोगों के लिए एक सपना होता है। नई कार खरीदने के लिए लोग काफी बड़ा निवेश करते हैं। वहीं, काफी बार लोग कार के लिए लोन भी लेते हैं। नई कार खरीदने के लिए लोन लेना आर्थिक तौर पर काफी सहायक साबित होता है। कार लोन उस स्थिति में ज्यादा काम आता है, जब कार की कीमत काफी अधिक हो। नई कार खरीदने के लिए बाजार में काफी सारे विकल्प मौजूद हैं। अलग-अलग बैंक अलग-अलग लोन ऑफर्स देते हैं। ऐसे में आप कम ब्याज दर वाला कार लोन अपने लिए चुन सकते हैं। 

विज्ञापन

कार लोन की ब्याज दर की करें जांच

नई कार के लिए लोन लेने से पहले आपको सभी बैंकों की ब्याज दर की तुलना करनी चाहिए। रिसर्च के दौरान आपको कार लोन की सारी जानकारी मिल जाएगी। इसके बाद आप अपने हिसाब से किसी भी कार लोन को चुन सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती पेमेंट रखें ज्यादा

कार लोन के लिए आप शुरुआती पेमेंट को थोड़ा ज्यादा रख सकते हैं। ऐसा करने से आपको दो फायदे होंगे। पहला आपकी ईएमआई पेमेंट कम हो जाएंगी। दूसरा आपको कम ब्याज दर चुकानी होगी। 

विज्ञापन

नियम और शर्तों को पढ़ें

कार लोन लेने से पहले हमेशा कंपनी के नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें। ऐसा करके आप दस्तावेजों में किसी तरह के छुपे हुए चार्ज के बारे में जान सकते हैं। अगर आपने सही से नियम और शर्तों को नहीं पढ़ा तो आपको आगे जाकर इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

कार लोन की करें तुलना

कार लोन लेते वक्त कभी भी जल्दबाजी न करें। आपकी कार के लिए कौन सी कंपनी या फिर बैंक सबसे अच्छा ऑफर दे रहा है। आपको एक बार इसकी तुलना करनी चाहिए। ऐसा करके आप काफी फायदा ले सकते हैं। 

कार लोन का इंश्योरेंस

कार लोन लेने पर आपको उसका इंश्योरेंस भी लेना चाहिए। ऐसा करके आप कार लोन को काफी हद तक सुरक्षित कर सकते हैं। भविष्य में किसी भी तरह की अनहोनी से खुद को बचा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed