फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   How to check car battery is dead

आपकी कार की बैटरी कितने दिन चलेगी ? ऐसे लगाए पता

Fri, 14 Jun 2019 05:09 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Fri, 14 Jun 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
How to check car battery is dead
car battery - फोटो : Google

अक्सर देखने में आता है कि अचानक कार की बैटरी धोका दे जाती है। कई बार किसी जरूरी काम से निकलना हो तब ऐसा ज्यादा होता है, लेकिन इस परेशानी से बचने के भी कई उपाय भी हैं। यहां हम कुछ खास उपाय बता रहे हैं जिनको करने से आप इस समस्या से बच सकते हैं।

विज्ञापन

  

 बैटरी कब बदली है? इस बात की जानकारी होना जरूरी है

नई गाड़ी में पता होता है कि बैटरी कब से है। लेकिन जब फिर से नई बैटरी बदलते हैं तो तारीख नोट करके रख लें। आजकल बैटरी 3 से 4 में ही खराब हो जाती है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्मर करता है कि आप बैटरी का ध्यान कितना रखते हैं। सिंपल सी बात है 3 साल के अन्दर ही बैटरी में धीरे-धीरे दिक्कतें आने लगती हैं।

विज्ञापन

     

गर्मी में बैटरी जल्दी होती है खराब ठंड

अक्सर कार सर्दी में जल्दी से स्टार्ट नहीं होती, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि बैटरी खराब है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बैटरी गर्मी के मौसम में ज्यादा खराब होती है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि गर्मी में बैटरी जल्दी गर्म होती है और ओवरचार्ज होती है जिससे बैटरी जल्दी खराब हिने लगती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ज्यादा गाड़ी चलाते हो?

जो गाड़ियां रोजाना चलती है उनमे बैटरी ज्यादा समय तक चलती हैं। चलते रहने से बैटरी चार्ज होती रहती है। लेकिन जो लोग बहुत काम ड्राइव करते या कभी-कभी गाड़ी चलाते हैं इनकी बैटरी जल्दी खराब होने लगती है।    

 

ऐसे करें पहचान

रात में ड्राइव करते समय अगर हेडलाइट कम या ज्यादा हो रही हो, फिर हॉर्न की आवाज़ में कमजोरी नजर आये तो समझ जाना चाइये कि बैटरी में गड़बड़ है। बैटरी के टर्मिनल के आस-पास सफेद निशान देखने को मिले तो समझ जाना चाइये कि बैटरी में गड़बड़ है। अगर स्पीडो मीटर में बैटरी की लाइट ठीक से नहीं दिख रही तो भी यह इस बात का संकेत है कि बैटरी ककी सेहत खराब है।


 

ऐसे बढ़ाए बैट्री की लाइफ

अगर डेली ड्राइव नहीं करते तो एक दिन छोड़कर एक दिन आप अपनी कार को कुछ देर के लिए स्टार्ट कर दें। या फिर एक छोटा सा चक्कर लगा लें इससे बैटरी चार्ज हो जाएगी।  इस बात पर जरूर ध्यान देना चाइये कि बैटरी अपनी जगह पर बिलकुल फिट है या नहीं, क्योकिं कई बार ढीली फिटिंग की वजह से चलती गाड़ी में बैटरी को नुकसान होता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed