Electric Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए न करें ये 5 गलतियां, जानें पूरी खबर
इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग में काफी तेजी दर्ज की गई है। ऐसे में लोगों को सबसे पहले इसमें बैटरी की समस्या आती है। अगर आप भी बैटरी की परेशानी से जूझ रहे हैं तो इस खबर में जानिए कैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर को सही तरीके से चार्ज किया जा सकता है, ताकि बैटरी लाइफ में इजाफा हो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में बीते काफी कम समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में अच्छा इजाफा देखा गया है। इस दौरान इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की डिमांड सबसे अधिक रही है। बीते समय की बिक्री को देखें तो ये पता चलता है कि लोगों ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को जमकर खरीदा है। मगर इस दौरान कुछ चिंताएं भी सामने आई हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आने वाली सबसे बड़ी परेशानी इसकी बैटरी लाइफ को लेकर सामने आई है। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बैटरी बदलना भी काफी महंगा सौदा होता है। यहां जानिए आप कैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बैटरी को लंबे समय तक चला सकते हैं।
इलेक्ट्रिक स्कूटर्स न करें ओवरचार्ज
इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बैटरी जल्दी खराब होने का बड़ा कारण है, इसकी बैटरी को जरूरत से ज्यादा चार्ज करना। अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बैटरी लाइफ को बढ़ाना चाहते हैं तो कभी भी बैटरी पैक को ओवरचार्ज न करें। ये बैटरी के साथ-साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर की लाइफ पर भी बुरा असर डालता है। इसके अलावा कई बार आग लगने काकारण भी बनता है।
बैटरी पैक गर्म होने पर न करें चार्ज
कई बार देखा गया है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का अधिक इस्तेमाल करने से उनकी बैटरी गर्म हो जाती है। ऐसे में आपको गर्म बैटरी पैक को चार्ज करने से बचना चाहिए। इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ लंबी राइड के बाद उसे फौरन चार्जिंग पर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करके आप बैटरी पैक की क्षमता को बढ़ा सकते हैं।
सर्टिफाइड चार्जर का इस्तेमाल
इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज करने के लिए काफी लोग नकली चार्जर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपको हमेशा इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्जिंग स्टेशन पर एक सर्टिफाइड चार्जर से ही चार्ज करना है। ऐसा करके आप इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी और स्कूटर दोनों को सुरक्षित कर पाएंगे।
बैटरी को लास्ट नंबर तक न पहुंचने दें
काफी लोग होते हैं, जो इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बिल्कुल खत्म होने के बाद उसे चार्ज करते हैं। इस वजह से बैटरी की परफॉर्मेंस पर बुरा असर पड़ता है। आपको हमेशा इसका ख्याल रखना है कि बैटरी पैक कभी भी लास्ट नंबर पर न जाए। इलेक्ट्रिक स्कूटर की सुरक्षा के लिए ये काफी जरूरी है।
फास्ट चार्जर के इस्तेमाल से बचें
इलेक्ट्रिक स्कूटर को लोग अक्सर फास्ट चार्जर से चार्ज करते हैं। इस वजह से बैटरी पैक जल्दी चार्ज तो हो जाता है। मगर बैटरी पर अधिक प्रेशर पड़ता है। इससे बैटरी लाइफ कम होती है और साथ ही रेंज पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।