{"_id":"662cc9164677eff0d20e7d1f","slug":"how-to-avoid-distractions-while-car-driving-see-detail-2024-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Car Driving Tips: ड्राइविंग के दौरान गलती से भी न करें ये गलतियां, इन भटकाव से हो सकता है बड़ा हादसा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Driving Tips: ड्राइविंग के दौरान गलती से भी न करें ये गलतियां, इन भटकाव से हो सकता है बड़ा हादसा
Sat, 27 Apr 2024 03:14 PM IST
अमित कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Sat, 27 Apr 2024 03:14 PM IST
सार
गाड़ी चलाते वक्त अक्सर ड्राइवर को कई तरह के भटकाव होते हैं। ऐसे में कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस खबर में जानिए आपको किन गलतियों से बचना है।
विज्ञापन
Car Driving Tips
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क पर ड्राइविंग के दौरान कई तरह की चीजें चालक का ध्यान हटा सकती हैं। ड्राइविंग के दौरान जरा सी लापरवाही किसी भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। ये तो आप जानते ही होंगे कि देश में सड़क हादसों में काफी ज्यादा लोग मारे जाते हैं। ऐसे में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें।
विज्ञापन
इन गलतियों से भटक सकता है ड्राइवर का ध्यान
- कार ड्राइविंग के दौरान कभी भी स्मार्टफोन पर बात न करें। अगर ड्राइविंग के दौरान कोई जरूरी कॉल आए तो आप गाड़ी को साइड में लगाकर उसके बाद ही फोन पर बात करें।
- कई बार देखा गया है कि ड्राइविंग के दौरान चालक फोन पर आए मैसेज को पढने लगते हैं या फिर किसी को मैसेज भेजने लगते हैं। इस दौरान ड्राइवर का ध्यान सड़क से हट जाता है और कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
- ड्राइविंग के दौरान कई महिला ड्राइवर रियर व्यू में मेकअप करने लगती हैं, सड़क पर ड्राइवर की ये गलती किसी भी हादसे की वजह बन सकती है।
- ड्राइविंग के दौरान काफी बार देखा गया है कि कुछ लोग अपने बालों में कंघी करने लगते हैं, ड्राइविंग के दौरान आपको इस तरह की गलती से बचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राइविंग के वक्त न करें ये गलतियां
- सड़क पर किसी भी वजह से ड्राइवर की नजर हटती है तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।
- ड्राइविंग के दौरान काफी लोग खाना-पीना शुरू कर देते हैं, चालक को कभी भी ड्राइविंग के दौरान ऐसा काम नहीं करना चाहिए। इससे चालक का ध्यान सड़क से हट सकता है और किसी के साथ भी टक्कर भी हो सकती है।
- सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त काफी लोग अपनी कार में तेज आवाज में गाने सुनते हैं, इस वजह से ड्राइवर का ध्यान भटक सकता है।
- काफी लोग ड्राइविंग के दौरान स्मोक करना पसंद करते हैं, हालांकि, ये भी चालक का ध्यान भटकाने की एक बड़ी वजह है। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।
- सड़क पर काफी लोग ड्राइविंग के दौरान पीछे वाली सीट से कुछ सामान उठाने लग जाते हैं, इस वजह से कुछ देर के लिए ड्राइवर की नजर सड़क से हट जाती है।
- अक्सर देखा गया है कि काफी लोग ड्राइविंग के दौरान बाहर के सुंदर दृश्यों को देखने में लग जाते हैं। ऐसे में चालक का ध्यान भटक सकता है।