{"_id":"65c71d6e4cc3e15c3f09c72c","slug":"how-should-a-diesel-powered-car-be-taken-care-of-otherwise-it-will-cause-problems-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: डीजल से चलने वाली कार का किस तरह रखना चाहिए ध्यान, नहीं तो हो जाएगी परेशानी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: डीजल से चलने वाली कार का किस तरह रखना चाहिए ध्यान, नहीं तो हो जाएगी परेशानी
Sat, 10 Feb 2024 01:04 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sat, 10 Feb 2024 01:04 PM IST
सार
दुनियाभर में बड़ी संख्या में वाहनों को डीजल ईंधन से चलाया जाता है। लेकिन इन वाहनों में परेशानी न हो, इसके लिए किस तरह इनका ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत सहित दुनिया के सभी देशों में बड़ी संख्या में डीजल से कारों को चलाया जाता है। लेकिन इनके साथ लापरवाही बरती जाए तो परेशानी भी बढ़ जाती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस तरह से डीजल से चलने वाली कारों का ध्यान आसानी से रखा जा सकता है।
विज्ञापन
कूलेंट है जरूरी
डीजल इंजन वाली कार पेट्रोल इंजन के मुकाबले ज्यादा गर्म होता है। इसलिए डीजल इंजन वाली कार में कूलेंट का महत्व ज्यादा हो जाता है। समय- समय पर कूलेंट चेक करने से यह फायदा होता है कि कार का इंजन ओवरहीट होने से बच जाता है। अगर कभी कूलेंट कम भी हो जाए तो उसे टॉप-अप कर देना चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
फ्यूल फिल्टर रखें साफ
कूलेंट की तरह ही फ्यूल फिल्टर का रखरखाव भी काफी जरूरी होता है। इसका काम इंजन तक जाने वाले डीजल को फिल्टर करना होता है। समय पर रखरखाव करने से यह फायदा होता है कि डीजल के साथ आने वाले छोटे कचरे को यह फिल्टर कर देता है और इंजन तक नहीं जाने देता। अगर इसे समय-समय पर चेक ना किया जाए तो इंजन तक कचरा जाने का खतरा हो जाता है। जिससे इंजन के अंदरूनी हिस्सों को नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
समय पर ऑयल बदलना है जरूरी
डीजल इंजन वाली कारों में ऑयल फिल्टर बदलना काफी जरूरी होता है। जब भी इंजन का ऑयल बदला जाए तो इसके फिल्टर को भी जरूर बदलना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
समय पर सर्विस भी है जरूरी
किसी भी अन्य कार की तरह डीजल इंजन वाली कारों को भी समय पर सर्विस की जरुरत होती है। ऐसा न होने पर गाड़ी में कई और भी समस्याएं आने का खतरा बढ़ जाता है। एक बार डीजल इंजन वाली कार में समस्या आनी शुरू हो जाती है तो फिर उसे ठीक करवाना काफी महंगा भी पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा