फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   how car cabin air can cause cancer know detail

Car Driving: कार से कैंसर का खतरा? सामने आया डराने वाला सच, बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Thu, 16 May 2024 02:01 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 16 May 2024 02:01 PM IST
सार

अगर आप कार से सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। दरअसल एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कार से कैंसर का खतरा है। कार के कैंसर से कितना नुकसान हो सकता है, जानें क्या है रिपोर्ट की पूरी डिटेल। 

विज्ञापन
how car cabin air can cause cancer know detail
Car Driving - फोटो : Freepik

विस्तार

देश में कारों की मांग और बिक्री अच्छी गति से ऊपर की ओर जा रही है। अगर आप भी रोजाना कार चलाकर ऑफिस जाते हैं या फिर किसी काम के लिए कार का इस्तेमाल करते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। दरअसल हाल ही में एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट को जानकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कार की वजह से कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। नीचे पढ़ें पूरी खबर। 

विज्ञापन

कारों में पाया गया खतरनाक केमिकल

आपको जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका के वैज्ञानिकों ने ये रिसर्च की है। रिसर्च का समय 2015 से 2022 तक रहा और इस दौरान लगभग 100 कारों का अध्ययन किया गया। वैज्ञानिकों ने रिसर्च में कार के केबिन की हवा की गुणवत्ता की जांच की। वैज्ञानिकों ने रिसर्च में पाया कि 99 फीसदी कारों में रिटाडेंट नाम का एक खतरनाक केमिकल पाया गया। ये केमिकल कैंसर पैदा करने वाला पदार्थ है। ये केमिकल कैंसर के साथ न्यूरो और प्रजनन की समस्या पैदा कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किस तरह से जानलेवा साबित हो सकता है केमिकल

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये केमिकल कार के अंदरुनी पार्ट्स जैसे- कार की सीट, दरवाजे और डैशबोर्ड पर पाया जाता है। ये केमिकल हवा में घुलकर इंसानों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे में अगर इंसान इस केमिकल के संपर्क में ज्यादा समय तक रहेंगे तो ये केमिकल धीरे-धीरे शरीर में जमने लगेगा। इस वजह से कैंसर का खतरा हो सकता है। 
फिलहाल ये रिसर्च शुरुआती लेवल पर जारी है। ऐसे में कार से होने वाले कैंसर का खतरा कितना है, ये अभी तक साफ नहीं है। रिपोर्ट में ये जरूर बताया गया है कि कार में ज्यादा समय तक रहने वाले लोग जैसा- टैक्सी ड्राइवर और ट्रक ड्राइवर आदि। ये लोग कार में अधिक समय बिताते हैं, इस वजह से इन लोगों को कार से होने वाले कैंसर का खतरा ज्यादा है। 

विज्ञापन

बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • कार में अधिक समय बिताने से बचें। 
  • कार चलाते वक्त खिड़कियों को खोलकर रखें। 
  • गर्मी के दौरान एयर कंडीशनर का इस्तेमाल कम करें। 
  • किसी लंबी राइड के दौरान थोड़ी-थोड़ी देर में ताजी हवा लें। 
  • कार को समय-समय पर साफ करते रहें। 
  • ज्यादा परेशानी लगने पर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed