पैसिफिक मॉल में पहली बार प्रदर्शित हॉट व्हील्स कारों के साथ अपनी सीमाओं को चुनौती दें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली और एनसीआर का पसंदीदा प्रीमियम फैशन स्थल पैसिफिक मॉल हमेशा से ही ऑटो कार शो एवं विंटेज कार प्रदर्शनी का आयोजन करता रहा है। इस साल पहली बार यह मॉल दो नवीनतम मॉडल-हॉट व्हील्स फ्लेम्स और हॉट व्हील्स रेस टीम लेकर आया है जिन्हें 16 से 18 फरवरी तक प्रदर्शित किया गया। पैसिफिक मॉल बच्चों और सभी उम्र के संरक्षकों के लिए कभी न भुलाए जाने वाले हॉट व्हील्स के पदचिन्हों को लेकर आया।
अपनी तरह के एक प्रथम प्रयास में पैसिफिक मॉल ने इन दो वास्तविक कारों के आकार वाली हॉट व्हील्स कारों को प्रदर्शित करने के लिए मैटेल टॉयज के साथ गठबंधन किया है। इससे पूर्व इन्हें ऑटो एक्सपो 2018 में लांच और प्रदर्शित किया जा चुका है। ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित ये दो कारें रचनात्मकता और नवप्रवर्तन को जीवंत कर देंगी और क्लासिक एवं आधुनिक दौर की बेहतरीन चीज़ों का प्रतिनिधित्व करेंगी। जहां एक कार 60 के दशक की विंटेज कार का रूप प्रस्तुत करती है, वहीं दूसरी कार 21वीं शताब्दी की डिज़ाइन और नवप्रवर्तन की झलक पेश करती है। दोनों ही कारें पिछले 50 वर्षों में हॉट व्हील्स की यात्रा और विकास की गाथा अपने प्रशंसकों के समक्ष प्रस्तुत करती हैं।
हॉट व्हील्स के साथ-साथ गेमिंग का भी मजा
हॉट व्हील्स खिलौनों का एहसास कायम रखते हुए वास्तविक कारों के आकार वाली इन कारों को हॉट व्हील्स के किसी भी प्रशंसक द्वारा बड़ी आसानी से पहचाना जा सकता है क्योंकि इसकी डिज़ाइन में हॉट व्हील्स के सिग्नेचर फ्लेम्स शामिल हैं। कोई भी व्यक्ति खरीदारी कर सकता है और 500 रुपये मूल्य की चीज़ें खा-पी सकता है और अपनी तरह के पूर्ण इंटरऐक्टिव गेमिंग जोन का लुत्फ उठा सकता है जिसमें रोमांचक ट्रैक सेट्स, आभासी वास्तविक चुनौतियां, इंटरऐक्टिव ट्रैजेक्टरी जोन, टेस्ट ड्राइव जोन और स्लॉट रेसर जोन शामिल हैं। इनके साथ व्यक्ति अपनी सीमाओं को चुनौती दे सकता है।
इस पहल पर प्रतिक्रिया देते हुए पैसिफिक मॉल के केन्द्र निदेशक सलीम रूपानी ने कहा, यह पहली बार है कि हम हमारे ग्राहकों के लिए कुछ एक्सक्लूसिव लेकर आ रहे हैं। यदि आप एक हॉट व्हील्स कार के दीवाने हैं तो यह प्रदर्शनी निश्चित तौर पर आपके लिए है। हॉट व्हील्स का अनुभव लेने की चाहत सभी उम्र के लोगों में रही है। इस प्रदर्शनी से प्रत्येक कार उत्साही को इस एक्सक्लूसिव संग्रह को करीब से देखने का एक मौका मिला। टैगोर गार्डेन स्थित पैसिफिक मॉल दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में खास खरीदारी, मनोरंजन और मौज मस्ती की जगह पैसिफिक मॉल, पैसिफिक इंडिया ग्रुप का हिस्सा है जो सबसे प्रतिष्ठित रीयल्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स में से है।
पैसिफिक इंडिया ग्रुप प्रतिष्ठित रीयल्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स में से एक है और यह रीयल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सेवाएं उपलब्ध करा रही है। टैगोर गार्डेन में स्थित यह मॉल बहुत अच्छी जगह स्थित है और यह सार्वजनिक एवं निजी परिवहन से जुड़ा है। पैसिफिक मॉल में आज न केवल 130 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रीमियम ब्रांड उपलब्ध हैं, बल्कि यह इसके माहौल, जगह, संपर्क और अनुभव के लिए भी जाना जाता है।