{"_id":"66e30a8b2cdd2ab36c03b42f","slug":"honda-x-blade-160-motorcycle-discontinued-in-india-know-details-2024-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Honda X-Blade 160: होंडा एक्स-ब्लेड 160 भारत में हुई बंद, जानें क्या है इसकी वजह","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda X-Blade 160: होंडा एक्स-ब्लेड 160 भारत में हुई बंद, जानें क्या है इसकी वजह
Thu, 12 Sep 2024 09:06 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 12 Sep 2024 09:06 PM IST
सार
होंडा ने अपनी वेबसाइट से एक्स-ब्लेड को हटा दिया है। जिससे संकेत मिलता है कि मोटरसाइकिल का उत्पादन बंद कर दिया गया है। हालांकि खरीदार अभी भी उन डीलरों से बची हुई यूनिट्स खरीद सकते हैं, जिनके पास अभी भी स्टॉक में यह उपलब्ध है।
विज्ञापन
Honda X-Blade Motorcycle
- फोटो : Honda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपनी X-Blade 160 कम्यूटर बाइक को बंद कर दिया है। दोपहिया वाहन निर्माता ने अपनी वेबसाइट से इस उत्पाद को हटा दिया है, जिससे संकेत मिलता है कि मोटरसाइकिल बंद हो गई है। होंडा X-Blade सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी और लोकप्रिय सेगमेंट में कम बिकने वाली बाइक थी। जिससे पता चलता है कि कंपनी ने इस मॉडल को पूरी तरह से बंद करने के फैसला क्यों लिया होगा।
विज्ञापन
होंडा X-ब्लेड को पहली बार 2018 में Hornet CB 160 160R (हॉर्नेट सीबी 160 160R) के रिप्लेसमेंट के रूप में लॉन्च किया गया था। उल्लेखनीय रूप से, होंडा हॉर्नेट को एक प्रीमियम 180 सीसी स्पोर्ट्स कम्यूटर में बदल दिया गया था, जिसके तुरंत बाद CB200X (सीबी200एक्स) टूरर का जन्म हुआ। हॉर्नेट 160 पर आधारित, नई X-ब्लेड में शार्प स्टाइलिंग, एक एलईडी हेडलैंप, एक नई सीट और फ्यूल टैंक श्रोउड्स के साथ-साथ एक नया डिजाइन किया गया टेल सेक्शन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजन पावर, ब्रेकिंग और सस्पेंशन
होंडा X-ब्लेड में 162 सीसी सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड मोटर मिलता है। यह इंजन 8,500 आरपीएम पर 13.93 बीएचपी का पावर और 6,000 आरपीएम पर 13.9 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक ने फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन का इस्तेमाल किया गया है। ब्रेकिंग परफॉर्मेंस डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल-चैनल ABS से आती है। बाइक का कर्ब वेट 140 किलोग्राम और ग्राउंड क्लीयरेंस 160 मिमी है।

X-Blade 160 एक जानी-मानी होंडा की कम्यूटर बाइक थी। हालांकि, मोटरसाइकल में कोई ऐसा खास फीचर नहीं था जो इसे सेगमेंट में अन्य प्रतिद्वंद्वियों से अलग करता। यह उल्लेखनीय है कि पिछले 5-6 वर्षों में 160-180 सीसी स्पेस में कई नई मोटरसाइकिलें लॉन्च हुई हैं। खासतौर पर TVS Apache RTR 160 4V, Bajaj Pulsar N160 और Hero Xtreme 160R 4V जैसे मॉडल के साथ यह सेगमेंट काफी बढ़ा है। इनमें से हर मॉडल में कुछ खासियत है जो उसे प्रतिद्वंद्वियों से अलग करता है।
160 सीसी सेगमेंट में होंडा की मुसीबतें
यह पहली बार नहीं होगा जब HMSI ने 150-160 cc प्रीमियम कम्यूटर सेगमेंट में अपनी छाप छोड़ने की कोशिश की हो। कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों से कई मोटरसाइकिलें पेश की हैं जिनमें CB Trigger, CB Hornet 160R और Unicorn 160 (जिसे बाद में Unicorn 150 ने रिप्लेस किया) शामिल हैं। जिनमें से सभी को खराब बिक्री के कारण बंद कर दिया गया था। हालांकि, होंडा ने इस सेगमेंट में Unicorn 160 और SP160 को बेचना जारी रखी है, जो बिक्री के मामले में काफी बेहतर प्रदर्शन करते हैं।

होंडा के कई डीलरों के पास अभी भी X-Blade 160 स्टॉक में है। इसलिए अगर आप एक बाइक की तलाश में हैं, तो यह बाइक अच्छी कीमत पर खरीदने का सही समय है। होंडा X-ब्लेड की आखिर दर्ज कीमत 1.17 लाख रुपये से 1.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच थी।