फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Honda will buy its own two wheelers from dealers 

डीलर्स से अपने ही टू- व्हीलर्स खरीदेगा होंडा, ये व्हीकल मंगवाए वापस, जानिए पूरा मामला

Sun, 12 Apr 2020 09:08 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 12 Apr 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
Honda will buy its own two wheelers from dealers 
File Photo - फोटो : Social Media
बाजार में नए बीएस6 उत्सर्जन नियमों का पालन करने वाले मॉडल्स का प्रॉडक्शन शुरू हो चुका है। ऐसे में होंडा को अपने डीलर्स से बीएस 4 मॉडल्स वापस खरीदने पड़ रहे हैं। यही नहीं कंपनी ने बीएस4 एक्टिवा, सीबी शाइन और Dio मॉडल वापस मंगवाए हैं। इन्हें कंपनी बीएस 6 कंपैटिबल मॉडल्स से रिप्लेस करेगी। हालांकि लॉकडाउन की वजह से फिलहाल ऑटो कंपनियां बंद हैं। 
विज्ञापन

 

बता दें कि टू-वीलर्स बनाने वाली कंपनियों के लिए बीएस4 कंपैटिबल व्हीकल बेचने की डेडलाइन 1 अप्रैल थी जिसे अब सुप्रीम कोर्ट की ओर से बढ़ दिया गया है। हालांकि बिक्री के लिए यह वक्त काफी नहीं है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर्स कंपनी ने अपने बाकी बचे बीएस 4 मॉडल्स को अपने डीलर्स से वापस लेने का फैसला लिया है। कंपनी ने कहा है कि लॉकडाउन खत्म होते ही मौजूदा बीएस 4 टू व्हीलर्स मॉडल वापस खरीद लिए जाएंगे। कंपनी ने कहा कि दिल्ली और एनसीआर सर्कल में सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्रेशन गाइडलाइन्स को देखते हुए लिस्ट रिव्यू भी की जाएगी।

 
विज्ञापन

होंडा कंपनी ने अपने ग्राहकों को दो महीने की एक्स्ट्रा फ्री सर्विस और वारंटी देने का भी फैसला किया है। यह सुविधा उन ग्राहकों को मिलेगी जिनकी सर्विस 15 मार्च से 15 अप्रैल के बीच होनी थी। एचएमएसआई की ओर से 1700 करोड़ रुपये का पेमेंट भी सभी सप्लायर्स और डीलर्स को किया गया है। ताकि मुश्किल वक्त में सारे स्टाफ को टाइम से पेमेंट मिल सके। वहीं  कंपनी की सीएसआर आर्म होंडा इंडिया फाउंडेशन की ओर से भी कोविड-19 रिलीफ के लिए 11 करोड़ रुपये की मदद की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed