{"_id":"6357bf89d061476ae864f2b4","slug":"honda-releases-teaser-of-its-new-compact-suv-know-details-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Honda Compact SUV: आ रही है होंडा की कॉम्पैक्ट एसयूवी, टीजर आया सामने, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda Compact SUV: आ रही है होंडा की कॉम्पैक्ट एसयूवी, टीजर आया सामने, जानें डिटेल्स
Tue, 25 Oct 2022 04:20 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 25 Oct 2022 04:20 PM IST
विज्ञापन
Honda Compact SUV Rendered
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Honda ने 2022 GIIAS (Gaikindo Indonesian International Auto Show) में RS SUV कॉन्सेप्ट को शोकेस किया था। नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को नई होंडा डब्ल्यूआर-वी कहे जाने की अफवाह है और सबसे पहले इसकी बिक्री इंडोनेशिया में शुरू की जाएगी। होंडा का दावा है कि इंडोनेशिया के विभिन्न शहरों में उसके कार को पूरी तरह ढक कर टेस्ट किया गया है। इसके साथ ही एसयूवी की रोड टेस्टिंग भी सितंबर 2022 की शुरुआत में पूरी कर ली गई है।
होंडा ने टोल रोड क्षेत्र में एक टीजर विज्ञापन शॉट को प्रदर्शित किया है, जिससे पता चलता है कि इसकी लॉन्चिंग बहुत जल्द हो सकती है। एसयूवी में ब्लैक कलर रूफ के साथ रेड कलर में पेश किया गया है। ये कलर स्कीम कंपनी की लेटेस्ट एसयूवी एचआर-वी आरएस में भी इस्तेमाल किया गया है।
नई होंडा एसयूवी की लंबाई करीब 4.2 मीटर होगी और इसका व्हीलबेस नई सिटी सेडान जैसा होगा। यह कथित तौर पर अमेज प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो कि सिटी के प्लेटफॉर्म से काफी मिलता-जुलता है। नई एसयूवी के 1.5-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है जो सिटी सेडान में भी इस्तेमाल की जाती है।
विज्ञापन
Honda RS SUV का प्रोडक्शन वर्जन भी एक एटकिंसन साइकिल 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आएगा। यह संयुक्त रूप से 126 bhp का पावर और 253 Nm का टॉर्क आउटपुट देता है। सिटी हाइब्रिड की तरह, RS SUV हाइब्रिड में सिंगल, फिक्स्ड गियर रेश्यो मिल सकता है। इसमें 3 ड्राइव मोड - पेट्रोल ओनली, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड मिलता है।
नई Honda RS एसयूवी में HR-V के जैसे स्टाइलिंग एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। यह 5-सीटर SUV होगी और इंडोनेशिया में नई BR-V के नीचे पोजिशन की जाएगी। एसयूवी में एंगुलर रैपराउंड हेडलैम्प्स, मेश ग्रिल के ऊपर क्रोम बार, चौड़े एयर-डैम के साथ सिंपल बम्पर और एक फॉक्स स्किड प्लेट है। नया मॉडल कूपे एसयूवी जैसे डिजाइन के साथ आता है, जिसमें एक स्लीक रूफलाइन और एंगुलर शेप का टेलगेट डिजाइन है। SUV में चंकी बॉडी क्लैडिंग, प्रमुख शोल्डर लाइन और बड़े अलॉय व्हील मिलते हैं। पीछे की तरफ, कॉन्सेप्ट मॉडल में स्लिम हॉरिजंटल एलईडी टेल-लैंप था जो एक फॉक्स लाइट बार से जुड़ा था।
भारत के लिए होंडा एसयूवी
होंडा ने पुष्टि की है कि नई कॉम्पैक्ट एसयूवी 2023 में भारतीय बाजार में लॉन्च की जाएगी। ऑटो एक्सपो के आसपास जनवरी 2023 में इसे पेश किए जाने की उम्मीद है। नया मॉडल अमेज सेडान पर आधारित होगा। इसकी लंबाई 4 मीटर से कम होने की संभावना है। भारत में यह Hyundai Venue, Tata Nexon, Maruti Brezza जैसी कारों को टक्कर देगी। होंडा भारतीय बाजार में आरएस कॉन्सेप्ट आधारित एसयूवी को ला सकती है। हालांकि, होंडा के इंजीनियरों को इस एसयूवी को 4 मीटर से कम रखने के लिए कुछ बदलाव करने होंगे।