फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda Scoopy: कार जैसे फीचर्स के साथ होंडा ने लाई नया स्कूटर स्कूपी, जानें कैसे हैं फीचर्स, क्या होगी कीमत

Fri, 17 Feb 2023 01:03 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 17 Feb 2023 01:03 PM IST
सार

होंडा स्कूटर्स की ओर से नया स्कूटर स्कूपी पेश किया गया है। कंपनी के इस नए स्कूटर में कई शानदार फीचर्स और डिजाइन को दिया गया है। स्कूटर में कैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
honda launch new scooter scoopy in indonesia, Know when it will be launched in India and feature details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

जापानी दो पहिया वाहन निर्माता होंडा स्कूटर्स की ओर से हाल में ही नया स्कूटर स्कूपी पेश किया गया है। आकर्षक लुक और दमदार इंजन के साथ इसमें कई खास फीचर्स को शामिल किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इस स्कूटर के जरिए किस वर्ग के ग्राहकों को आकर्षित किया जाएगा और इसे देश में कब तक लॉन्च किया जा सकता है।

कब आएगा भारत

honda launch new scooter scoopy in indonesia, Know when it will be launched in India and feature details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
होंडा की ओर से स्कूपी स्कूटर को फिलहाल इंडोनेशियाई बाजार में लॉन्च किया गया है। कंपनी की योजना इस स्कूटर को भारत में लाने की भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने इस स्कूटर को भारत में भी पेटेंट करवाया हुआ है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इसे अगले वित्तीय वर्ष में भारत लाया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर

कैसा है डिजाइन और फीचर्स

honda launch new scooter scoopy in indonesia, Know when it will be launched in India and feature details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी ने इसका डिजाइन खासतौर पर ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है जो युवा हैं और पारंपरिक डिजाइन वाले स्कूटर की जगह नए डिजाइन वाले वाहनों को पसंद करते हैं। रेट्रो लुक के साथ ही इसमें कई बड़ी ओवल शेप की हेडलाइट दी गई है। इसमें एलईडी लाइटिंग के साथ ही लंबी और आरामदायक सीट भी मिलती है। जिससे लंबी दूरी की यात्रा में भी किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इसके साथ ही इसमें एनॉलॉग डिस्प्ले दिया गया है। फ्रंट में टेलीस्कोपिक फॉर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। इसमें 12 इंच के अलॉय व्हील के साथ टायर दिए गए हैं और 4.2 लीटर का पेट्रोल टैंक स्कूपी में दिया गया है।

यह भी पढ़ें -स्टोरेज के मामले में कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

कितना दमदार इंजन

honda launch new scooter scoopy in indonesia, Know when it will be launched in India and feature details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी ने स्कूपी में 110 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया है। जो सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड तकनीक के साथ मिलेगा। इस इंजन से स्कूटर को नौ बीएचपी और 9.3 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। भारत में मिलने वाले होंडा के एक्टिवा स्कूटर में हाल में ही अपडेट के दौरान स्मार्ट की को दिया गया है, जो स्कूपी में भी ऑफर की जा रही है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
विज्ञापन

कितनी होगी कीमत

honda launch new scooter scoopy in indonesia, Know when it will be launched in India and feature details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
इंडोनेशियाई बाजार में इसे लॉन्च करते समय कंपनी ने 2165300 इंडोनेशियाई रुपया इसकी कीमत तय की है। इसे भारतीय मुद्रा में बदलने पर 1.17 लाख रुपये होती है।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed