फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   honda hornet 2.0 made in india bike launched in india at 1.26 lakh rupees know about specifications and features honda hornet 2.0 launched in india honda hornet 2.0 price honda hornet 2.0 specification honda sub-200 cc motorcycle

Honda Hornet 2.0 भारत में लॉन्च, 11 सेकंड में पहुंच जाती है 200 मीटर दूर, जानें कीमत

Fri, 28 Aug 2020 12:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 28 Aug 2020 12:43 PM IST
सार

  • हॉर्नेट 2.0 मोटरसाइकिल में 184 cc PGM-FI HET (होंडा इको टेक्नोलॉजी) इंजन मिलता है। 
  • भारतीय बाजार में होंडा हॉर्नेट 2.0 बाइक का मुकाबला TVS Apache RTR 200 4V और Bajaj Pulsar NS200 से होगा। 

विज्ञापन
honda hornet 2.0 made in india bike launched in india at 1.26 lakh rupees know about specifications and features honda hornet 2.0 launched in india honda hornet 2.0 price honda hornet 2.0 specification honda sub-200 cc motorcycle
Honda Hornet 2.0 - फोटो : Honda

विस्तार

Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI), होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने अपनी नई Hornet 2.0 (हॉर्नेट 2.0) को लॉन्च कर दिया है। जापानी ब्रांड के भारतीय लाइनअप में Honda Hornet 2.0 फ्लैगशिप मास-मार्केट मोटरसाइकिल के रूप में उतारी गई है। इसके साथ, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत में 180 cc से 200 cc सेगमेंट में एंट्री करके अपने ग्राहक आधार को बड़ा किया है। गुरुग्राम में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,26,345 रुपये है। हॉर्नेट 2.0 की बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर के साथ ही इसके अधिकृत डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है। होंडा नई बाइक की डिलीवरी 1 सितंबर से शुरू करेगी। 
विज्ञापन

डिजाइन 
अपने सेगमेंट में हॉर्नेट 2.0 का डिजाइन काफी शानदार और एग्रेसिव है। इसमें एक ऑल-एलईडी लाइटिंग सेटअप दिया गया है जिसमें हेडलैम्प, टेल लैंप और साथ ही इंडिकेटर भी शामिल हैं। अन्य एक्सटीरियर एलिमेंट स्प्लिट सीट्स, स्टब्बी एग्ज्हॉस्ट, ब्लैक आउट इंजन, बॉडी कलर्ड बेली पैन, और मस्कुलर टैंक इसे बहुत ही आकर्षक लुक देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर्स
हॉर्नेट 2.0 के इंस्ट्रूमेंट कंसोल में 5-स्टेज रोशनी नियंत्रण के साथ एक फुल-डिजिटल रिवर्स लाइट मीटर शामिल है। 
विज्ञापन

इंजन 
हॉर्नेट 2.0 मोटरसाइकिल में 184 cc PGM-FI HET (होंडा इको टेक्नोलॉजी) इंजन मिलता है। यह इंजन 16.86 PS का पावर और 16.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह यूनिट 8 ऑनबोर्ड सेंसर का इस्तेमाल करती है जिसके जरिए सिस्टम में ऑप्टिमम ईंधन और एयर मिक्सचर को लगातार इंजेक्ट किया जाता है। कंपनी का दावा हॉर्नेट 2.0 बाइक सिर्फ 11 सेकंड में 200 मीटर की दूरी तय कर सकती है। 

सस्पेंशन और ब्रेकिंग
इस बाइक में गोल्डन कलर के ऊपर से नीचे की तरफ यूएसडी फ्रंट फोर्क दिए गए हैं। यह सब-200 सीसी सेगमेंट की बाइक में पहले बार दिए गए हैं। वहीं रियर सस्पेंशन के लिए सिंगल मोनोशॉक यूनिट दी गई है। बाइक में दोनों तरफ डिस्क ब्रेक मिलते हैं और साथ ही सिंगल-चैनल ABS भी दिए गए हैं। 

कलर ऑप्शन
हॉर्नेट 2.0 बाइक चार रंगों में उपलब्ध होगी, जिसमें पर्ल इगनीस ब्लैक, मैट संगरिया रेड मेटैलिक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक और मैट मार्वल ब्लू मेटालिक शामिल हैं। 

मुकाबला
भारतीय बाजार में होंडा हॉर्नेट 2.0 बाइक का मुकाबला TVS Apache RTR 200 4V (टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी) और Bajaj Pulsar NS200 (बजाज पल्सर एनएस 200) से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed