फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Honda Elevate Facelift Launch Today: New Styling, Features, Expected Range Explained

आज आ सकती है नई होंडा एलिवेट: 360 कैमरे से वेंटिलेटेड सीट्स तक क्या होगा बदलाव? लॉन्च से पहले जानें डिटेल्स

Tue, 06 Oct 2026 08:28 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 06 Oct 2026 08:28 AM IST
सार

क्या आप भी एक ऐसी मिड-साइज एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, जिसमें दमदार लुक के साथ अच्छे फीचर्स भी मिलें? अगर हां, तो आपके लिए आज का दिन खास हो सकता है। होंडा कार्स इंडिया छह अक्तूबर को अपनी पॉपुलर एसयूवी एलिवेट का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च करने जा रही है। नए फ्रंट डिजाइन, 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे अपडेट्स के साथ आने वाली इस एसयूवी में और क्या बदलाव मिल सकते हैं? आइए लॉन्च से पहले जानते हैं इसकी संभावित कीमत, वेरिएंट्स और पांच प्रमुख खूबियों के बारे में।
 

विज्ञापन
Honda Elevate Facelift Launch Today: New Styling, Features, Expected Range Explained
होंडा एलिवेट का फेसलिफ्ट मॉडल आज हो सकता है भारत में लॉन्च - फोटो : Honda

विस्तार

मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में होंडा एलिवेट को आज नया अपडेट मिलने वाला है। होंडा कार्स इंडिया छह अक्तूबर को एलिवेट फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी की एसयूवी का पहला बड़ा फेसलिफ्ट अपडेट है, जिसमें डिजाइन के साथ-साथ केबिन और फीचर्स में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन

होंडा ने लॉन्च से पहले एसयूवी की कई झलकियां भी दिखाई हैं। इनमें नया फ्रंट डिजाइन, अपडेटेड लाइटिंग और हल्के रंग का केबिन नजर आया है। 

लॉन्च से पहले नई एलिवेट को लेकर पांच बातें सबसे ज्यादा चर्चा में हैं...

1. कितनी हो सकती है कीमत?
हालांकि कंपनी ने अभी नई एलिवेट फेसलिफ्ट की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। मौजूदा एलिवेट की कीमत करीब 11.60 लाख रुपये से 16.57 लाख रुपये एक्स-शोरूम के बीच बताई गई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट्स में नई एसयूवी की कीमत 12 लाख रुपये से 18 लाख रुपये एक्स-शोरूम के बीच होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, जब तक होंडा की ओर से वैरिएंट-वाइज कीमत सामने नहीं आती, तब तक इसे सिर्फ अनुमान ही माना जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर कीमत इस दायरे में रहती है तो नई एलिवेट का मुकाबला ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टोस और मारुति ग्रैंड विटारा जैसी मिड-साइज एसयूवी से होगा। टोयोटा हाइराइडर, टाटा सिएरा और रेनॉल्ट डस्टर भी इसी तरह के प्राइस सेगमेंट में खरीदारों के विकल्प हैं।

2. फ्रंट डिजाइन में दिखेंगे बड़े बदलाव
नई एलिवेट फेसलिफ्ट के डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट हिस्से में देखने को मिल सकता है। टीजर में ग्रिल के अंदर हॉरिजॉन्टल और सेगमेंटेड एलईडी डीआरएल दिखाई दे रही हैं। होंडा का लोगो भी ग्रिल से हटाकर बोनट के ऊपर की तरफ रखा गया है। इसके अलावा ग्रिल के ऊपर ग्रेइश फिनिश वाली क्रोम बार भी नजर आती है।
टीजर में 360-डिग्री कैमरा भी दिखाई दिया है। हालांकि, इसके अलावा हेडलैंप, आइब्रो-स्टाइल डीआरएल और 17-इंच अलॉय व्हील्स में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। पीछे की तरफ नई एलिवेट में कनेक्टेड एलईडी लाइट बार मिलने की उम्मीद है, जिससे एसयूवी का रियर लुक पहले से ज्यादा आधुनिक नजर आ सकता है।

3. केबिन में मिलेगा नया और हल्का लुक
नई एलिवेट के इंटीरियर में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। मौजूदा मॉडल में मिलने वाली टैन कलर थीम की जगह फेसलिफ्ट मॉडल में हल्के रंग की केबिन थीम दी जा सकती है।
रिपोर्ट्स की मानें तो डैशबोर्ड और डोर पैड्स पर एम्बिएंट लाइटिंग, पतले एसी वेंट्स और सफेद लेदरेट अपहोल्स्ट्री जैसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यानी कंपनी सिर्फ बाहर से एसयूवी को नया लुक देने के बजाय केबिन को भी ज्यादा प्रीमियम बनाने की कोशिश कर रही है।

4. नए फीचर्स से ज्यादा दमदार होगी एसयूवी 
नई एलिवेट में फीचर्स की लिस्ट को भी अपडेट किया जा सकता है। इनमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले प्रीमियम साउंड सिस्टम और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है।
इसके अलावा 10.25 इंच की अपडेटेड टचस्क्रीन भी मिल सकती है। यह वही स्क्रीन हो सकती है जिसे होंडा ने हाल ही में अपडेटेड सिटी में पेश किया है। 360-डिग्री कैमरा भी नए मॉडल के प्रमुख अपडेट्स में से एक हो सकता है। हालांकि, लॉन्च के समय ही यह साफ होगा कि इनमें से कौन से फीचर्स किस वेरिएंट में दिए जाएंगे। सुरक्षा के मामले में छह एयरबैग और लेवल 2 एडीएएस जैसी सुविधाएं पहले की तरह जारी रहने की उम्मीद है।

5. इंजन में नहीं होगा बड़ा बदलाव
होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट में किसी बड़े मैकेनिकल बदलाव की उम्मीद नहीं है। एसयूवी में मौजूदा 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जारी रह सकता है। यह इंजन करीब 121bhp की पावर और 145Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता रहेगा।
फिलहाल एलिवेट फेसलिफ्ट के लिए हाइब्रिड इंजन की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिटी में मिलने वाला 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन इस अपडेट के साथ फेसलिफ्ट में आने की उम्मीद कम है।

21 हजार में पहले से शुरू है बुकिंग
हालांकि कंपनी ने नई एलिवेट की प्री-बुकिंग पहले ही शुरू कर दी गई थी। ग्राहक देशभर की अधिकृत होंडा डीलरशिप पर 21 हजार रुपये की बुकिंग राशि देकर एसयूवी को बुक कर सकते हैं। अब आज लॉन्च के साथ एसयूवी की आधिकारिक कीमत और वेरिएंट-वाइज फीचर्स भी सामने आ जाएंगे।

मौजूदा एलिवेट लेने वालों को क्या करना चाहिए?
अगर आपने नई एलिवेट के लिए प्री-बुकिंग कर ली है या इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अंतिम फैसला लेने से पहले मौजूदा मॉडल और फेसलिफ्ट के वैरिएंट-वाइज फीचर्स और कीमत की तुलना करना बेहतर रहेगा।

खासकर यह देखना जरूरी होगा कि नए मॉडल में कौन से फीचर्स वास्तव में स्टैंडर्ड मिल रहे हैं और कौन से सिर्फ टॉप वेरिएंट में दिए गए हैं। इसके साथ ही अनुमानित कीमत के बजाय आज सामने आने वाली आधिकारिक कीमत को आधार बनाना बेहतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed