{"_id":"5e7887378ebc3e72ba3125bc","slug":"honda-city-2020-launch-date-postponed-due-to-corona-virus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: 2020 Honda City की लॉन्चिंग डेट टली, जल्द होगा नई तारीख का एलान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Coronavirus: 2020 Honda City की लॉन्चिंग डेट टली, जल्द होगा नई तारीख का एलान
Mon, 23 Mar 2020 04:34 PM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Mon, 23 Mar 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
2020 honda city India
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Honda Motors अपनी कार प्रीमियम मिडसाइज सेडान Honda City 2020 को लॉन्च करने वाली थी। लेकिन फिलहाल इसकी लॉन्चिंग को रोक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हालांकि इसकी लॉन्चिंग कब होगी इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही नई तारीख का एलान कर सकती है। इसे पहले Honda कार्स इंडिया ने एलान करते हुए बताया कि उनके ग्रेटर नोएडा और तापूकारा प्लांट को कोरोनावायरस बढ़ती स्थिति को रोकने के लिए अपने प्लांट में प्रोडक्शन बंद कर दिया है।
विज्ञापन
होंडा सिटी की लॉन्चिंग डेट 16 मार्च तय की गई थी। कंपनी का कहना है कि यह कार कई मायनों में बेहद खास है। लेकिन कंपनी ने अपने कर्मचारियों का ख्याल रखते हुए इसकी डेट फिलहाल कुछ समय के लिए टाल दी है। इस नई कार में बड़ी और चौड़ी क्रोम ग्रिल, डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ रिवाइज्ड रैपराउंड एलईडी हेंडलैम्प्स और नए डिजाइन के फॉग लैम्प दिए गए हैं। कार का बोनट भी चेंज किया गया है। वहीं कार के पीछे की ओर सी-शेप में एलईडी टेललैम्प्स और वर्टिकल पोजिशन में लगे रिफ्लेक्टर्स के साथ डिजाइन का रियर बंपर दिया गया है। कार में शानदार अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नई होंडा सिटी में 6 एयरबैस, मल्टी-एंगल रियर व्यू कैमरा दिया गया है। साथ ही एबीएस, ईबीडी, व्हीकल्स स्टैबिलटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई पीढ़ी की होंडा सिटी को तीन वेरियंट्स में उतारा जा सकता है। माना जा रही है कि भारत में पेश होने वाली दिखने में थाईलैंड में पेश हुई सिटी जैसी होगी, जिसे पिछले साल नवंबर में उतारा गया था। नई होंडा सिटी में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, अमेजन एलेक्सा एनेबल्ड टेलेमैटिक्स जैसे फीचर पहली बार मिलेंगे।
इसके अलावा ट्रैक्शन कंट्रोल, वीएसए, 4 एयरबैग्स, 5-हेडरेस्ट, सभी पैसेंजर्स के लिए 3-प्वाइंट सीट बेल्ट्स, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर भी मिलेंगे। थाईलैंड में लॉन्च हुई होंडा सिटी में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, स्लीक एलईडी डीआरएल और एलईडी टेललाइट्स, इलुमीनेशऩ के साथ मल्टी इन्फॉरमेशन डिस्प्ले (MID), मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ऑटोमैटिक एयरकंडीशनिंग सिस्टम दिये गए हैं।
इसके अलावा ट्रैक्शन कंट्रोल, वीएसए, 4 एयरबैग्स, 5-हेडरेस्ट, सभी पैसेंजर्स के लिए 3-प्वाइंट सीट बेल्ट्स, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर भी मिलेंगे। थाईलैंड में लॉन्च हुई होंडा सिटी में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, स्लीक एलईडी डीआरएल और एलईडी टेललाइट्स, इलुमीनेशऩ के साथ मल्टी इन्फॉरमेशन डिस्प्ले (MID), मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ऑटोमैटिक एयरकंडीशनिंग सिस्टम दिये गए हैं।
इंजन की बात करें, तो नेक्स्ट जेनरेशन होंडा सिटी में 1.5 लीटर DOHC VTEC पेट्रोल इंजन मिलेगा। इस इंजन को मॉडिफाई किया गया है। वहीं यह इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स भी मिलेगा। संभावना है कि इसमें माइल्ड हाईब्रिड सिस्टम दिया जा सकता है। इसमें 1.5 लीटर का i-DTEC मोटर मिलेगी, जो सीवीटी के साथ आएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई होंडा सिटी का एनवीएच लेवल (नॉयज, वाइब्रेशऩ और हार्शनेस) स्तर मौजूदा सिटी से बेहतर है। दावा किया गया है कि यह इंजन 23.8 किमी प्रति घंटा का माइलेज देता है। वहीं दूसरा 1.5 लीटर का हाइब्रिड पेट्रोल इंजन है। दावा किया गया है कि यह 48 फीसदी ज्यादा माइलेज देता है।
गौरतलब है कि कोरोना को देखते हुए कंपनी ने अपने आपूर्तिकर्ताओं को बताया है कि उसने दोनों प्लांट्स ग्रेटर नोएडा और तापूकारा प्लांट में कोरोना वायरस के चलते प्रोडक्शन 23 मार्च से 31 मार्च 2020 तक के लिए बंद कर दिया है। वहीं, कॉर्पोरेट कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है। इससे पहले फिएट, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हुंडई और टोयोटा ने अपने प्लांट बंद करने की घोषणा की है।