फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Honda Activa 6G and Activa 125 scooters prices hiked know new rate

Honda Activa 6G और Activa 125 स्कूटर हुआ महंगा, जानें नई कीमतों के बारे में

Fri, 17 Apr 2020 08:03 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 17 Apr 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Honda Activa 6G and Activa 125 scooters prices hiked know new rate
Honda Activa 6G - फोटो : Social Media
होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (HMSI) ने देश में अपने दो लोकप्रिय स्कूटर एक्टिवा 6जी और एक्टिवा 125 की कीमतों में वृद्धि की है। एक्टिवा 6जी मॉडल की कीमत अब 64,464 रुपये हो गई है, जो कि पहले 63,912 रुपये थी। वहीं इसके डीएलक्स वैरिएंट की कीमत 65,412 रुपये थी जो अब बढ़ाकर 65,964 रुपये हो गई है। इसका मतलब है कि 110 सीसी का होंडा स्कूटर अब 552 रुपये महंगा हो गया है। 
विज्ञापन

वहीं एक्टिवा 125 का बेस मॉडल स्टील रिम्स के साथ 68,042 रुपये का हो गया है जो पहले 67,490 रुपये का था। जबकि अलॉय व्हील और ड्रम ब्रेक्स की कीमत बढ़कर 71,542 हो गई है जो पहले 71,000 रुपये में उपलब्ध था। एक्टिवा 125 डिस्क ब्रेक की बात करें, तो यह 75,042 रुपये का हो गया है जो पहले 74,500 रुपये में उपलब्ध था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कंपनी ने अभी इन स्कूटरों की कीमत में हुई वृद्धि का कारण नहीं बताया है। माना जा रहा है कि यह वृद्धि ऑटो सेक्टर में आई मंदी के करण की गई है। लेकिन यह एक मामूली सी वृद्धि है। बढ़ी कीमतों से एक्टिवा 6जी और एक्टिवा 125 की ब्रिकी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। कीमतों में वृद्धि के अलावा कंपनी ने स्कूटर में कोई बदलाव नहीं किया है। एक्टिवा 6जी में बीएस 6 कम्प्लेंट 110 सीसी इंजन इस्तेमाल होता है, जो 8 बीएचपी की पावर और 9 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।  
विज्ञापन

दूसरी ओर एक्टिवा 125 फ्यूल इंजेक्टेड टेक्नोलॉजी से लैस है। इसका इंजन 8.6 पीएस की पावर और 10.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं ब्रेकिंग के लिए यहां फ्रंट में 190 एमएम की डिस्क और रियर में 130 एमएम ड्रम यूनिट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed