{"_id":"676d24dbfd8e048e980706c2","slug":"hmsi-launches-new-2025-honda-unicorn-motorcycle-know-price-features-specifications-details-2024-12-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2025 Honda Unicorn: नई 2025 होंडा यूनिकॉर्न मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है नया","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2025 Honda Unicorn: नई 2025 होंडा यूनिकॉर्न मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है नया
Thu, 26 Dec 2024 03:12 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 26 Dec 2024 03:12 PM IST
सार
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने गुरुवार को नया OBD2B कंप्लायंट यूनिकॉर्न लॉन्च किया है। नई 2025 Honda Unicorn (2025 होंडा यूनिकॉर्न) सिर्फ एक वेरिएंट में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
2025 Honda Unicorn
- फोटो : HMSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने गुरुवार को नया OBD2B कंप्लायंट यूनिकॉर्न लॉन्च किया है। नई 2025 Honda Unicorn (2025 होंडा यूनिकॉर्न) सिर्फ एक वेरिएंट में उपलब्ध होगी। यह राइडर्स की मांगों को पूरा करने के लिए हाई-टेक फीचर्स से लैस है। 2025 होंडा यूनिकॉर्न की कीमत 1,19,481 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है।
विज्ञापन
इंजन पावर और गियरबॉक्स
नई होंडा यूनिकॉर्न में 162.71cc, सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है। जो अब आगामी सरकारी नियमों को पूरा करने के लिए OBD2B के अनुरूप है। यह मोटर 7500 RPM पर 9.7 kW का पावर और 5250 RPM पर 14.58 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है।
नई होंडा यूनिकॉर्न में 162.71cc, सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है। जो अब आगामी सरकारी नियमों को पूरा करने के लिए OBD2B के अनुरूप है। यह मोटर 7500 RPM पर 9.7 kW का पावर और 5250 RPM पर 14.58 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नई यूनिकॉर्न: एडवांस्ड फीचर्स
होंडा यूनिकॉर्न दो दशकों से भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में एक मजबूत खिलाड़ी रही है। कंपनी इसके डिजाइन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और टिकाऊपन के संयोजन पर भरोसा जताती है। 2025 मॉडल इस विरासत को आगे बढ़ाता है, जो लेटेस्ट उत्सर्जन मानकों का पालन करते हुए स्टाइल, आराम और तकनीक का मिश्रण पेश करता है।
होंडा यूनिकॉर्न दो दशकों से भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में एक मजबूत खिलाड़ी रही है। कंपनी इसके डिजाइन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और टिकाऊपन के संयोजन पर भरोसा जताती है। 2025 मॉडल इस विरासत को आगे बढ़ाता है, जो लेटेस्ट उत्सर्जन मानकों का पालन करते हुए स्टाइल, आराम और तकनीक का मिश्रण पेश करता है।
2025 Honda Unicorn
- फोटो : HMSI
आगे की तरफ, इसमें क्रोम एम्बेलिशमेंट के साथ एक नया ऑल-एलईडी हेडलैंप मिलता है। यह अपने सिंपल डिजाइन के साथ जारी रहता है। नया यूनिकॉर्न तीन कलर ऑप्शन - पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक और रेडिएंट रेड मेटैलिक के साथ एक ही वैरिएंट में उपलब्ध होगा। इसमें एक नया फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है। जो गियर पोजिशन इंडिकेटर, सर्विस ड्यू इंडिकेटर, इको इंडिकेटर जैसी कई जानकारी दिखाता है। इसके अलावा, इसमें चलते-फिरते स्मार्टफोन चार्ज करने के लिए USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट मिलता है।
नई यूनिकॉर्न को पेश करते हुए होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और सीईओ त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा, "होंडा यूनिकॉर्न हमेशा से भारत के प्रीमियम कम्यूटर सेगमेंट में अग्रणी रही है। पिछले कुछ वर्षों में इसने लाखों ग्राहकों का भरोसा जीता है और गुणवत्ता, विश्वसनीयता और आराम का पर्याय बन गई है। नए 2025 मॉडल के लॉन्च के साथ, हम इसकी विरासत को और मजबूत कर रहे हैं। नए फीचर्स और अपडेट यूनिकॉर्न की अपील को नई पीढ़ी के ग्राहकों तक पहुंचाएंगे।"
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के बिक्री और विपणन निदेशक योगेश माथुर ने कहा, "2025 यूनिकॉर्न में होंडा की इंजीनियरिंग को एडवांस्ड फीचर्स, व्यावहारिकता और अपडेटेड OBD2B-अनुरूप इंजन जैसी मजबूत यूएसपी के साथ जोड़ा गया है। ये प्रगति हमारे ग्राहकों को बेजोड़ मूल्य प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। नया यूनिकॉर्न प्रीमियम कम्यूटर सेगमेंट में एक बेंचमार्क स्थापित करता है। हमें विश्वास है कि यह समझदार सवारों के लिए पसंदीदा विकल्प बना रहेगा।"