{"_id":"616528ee8ebc3ed32248e3a2","slug":"hero-pleasure-plus-xtec-price-gets-new-features-digital-analog-speedometer-with-bluetooth-connectivity","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hero Pleasure+ XTec: हीरो का नया स्कूटर लॉन्च, मिले ब्लूटूथ के साथ कॉल, SMS अलर्ट जैसे फीचर्स, जानें कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hero Pleasure+ XTec: हीरो का नया स्कूटर लॉन्च, मिले ब्लूटूथ के साथ कॉल, SMS अलर्ट जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Tue, 12 Oct 2021 12:02 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:02 PM IST
सार
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने देश में नया Pleasure+ XTec (प्लेजर+ एक्सटेक) स्कूटर लॉन्च किया है। स्कूटर अब कई नए फीचर्स से लैस है जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल एनालॉग स्पीडोमीटर, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और अन्य फीचर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
Hero Pleasure plus xtec
- फोटो : Hero MotoCorp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने देश में नया Pleasure+ XTec (प्लेजर+ एक्सटेक) स्कूटर लॉन्च किया है। स्कूटर अब कई नए फीचर्स से लैस है जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल एनालॉग स्पीडोमीटर, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और अन्य फीचर्स शामिल हैं। त्योहारों के मौके पर नए मॉडल को लॉन्च कर बिक्री बढ़ाने में मदद मिलेगी। हीरो मोटोकॉर्प ग्राहकों के लिए ज्यादा विकल्प उपलब्ध कराने और उन्हें लुभाने के लिए प्लेजर+ एक्सटेक पर बड़ा दांव लगा रही है। साथ ही, सेगमेंट में अन्य स्कूटर्स से मुकाबले को देखते हुए कंपनी ने नए स्कूटर में फीचर्स बढ़ा दिए हैं। उदाहरण के लिए, डिजिटल एनालॉग स्पीडोमीटर अब कॉल और एसएमएस अलर्ट जैसे फंक्शन के साथ आता है। नए स्कूटर में i3S टेक्नोलॉजी दी गई है जिससे आइडल-स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम का फीचर्स मिलता है।
कितनी है कीमत
कंपनी ने भारतीय बाजार में Hero Pleasure+ XTec की कीमत LX (एलएक्स) वेरिएंट के लिए 61,000 रुपये और Pleasure+ 110 XTec (प्लेजर+ 110 एक्सटेक) वेरिएंट के लिए 69,500 रुपये तय की है।
हीरो मोटोकॉर्प ने इस स्कूटर को कुछ इस तरह तैयार किया है जिससे ग्राहकों के एक बड़े समूह को आकर्षित किया जा सके। हीरो मोटोकॉर्प के हेड ऑफ सेल्स एंड आफ्टरसेल्स, नवीन चौहान, ने कहा, "आइकॉनिक प्लेजर ब्रांड का ग्राहकों के साथ मजबूत जुड़ाव है। कई फर्स्ट-इन सेगमेंट फीचर्स के साथ, नया प्लेजर+ 'एक्सटेक' निश्चित रूप से हमारे स्कूटर पोर्टफोलियो को मजबूत करने वाला है और इस त्योहारी सीजन में युवाओं के लिए काफी खुशी लाएगा।"

कैसा है लुक और डिजाइन
Hero Pleasure plus xtec
- फोटो : Hero MotoCorp
हीरो मोटोकॉर्प के इस नए स्कूटर में प्रोजेक्टर हेड लाइट मिलती है जो इस सेगमेंट के किसी स्कूटर में पहली बार दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह लंबी और व्यापक पहुंच और एंटी-फॉग फीचर के साथ 25 प्रतिशत ज्यादा लाइट की तीव्रता प्रदान करता है। इसके अलावा, स्कूटर में मिरर, मफलर प्रोटेक्टर, हैंडल बार, सीट बैकरेस्ट और फेंडर स्ट्राइप पर क्रोम फिनिश दी गई है। सीट ड्यूल टोन कलर के साथ आई है जबकि इनर पैनल कलर्ड है। सीट बैकरेस्ट को भी यात्री के लिए ज्यादा आराम के वादे के साथ बेहतर बनाया गया है, जबकि मेटल फ्रंट फेंडर अधिक टिकाऊ होने का दावा करता है।
परफॉर्मेंस और कलर
इंजन और पावर
Hero Pleasure+XTec स्कूटर में 110cc बीएस-6 इंजन मिलता है। यह इंजन 7000 rpm पर 8 bhp का पावर और 5500 rpm पर 8.7 Nm का टार्क जेनरेट करता है।
कलर ऑप्शन
हीरो प्लेजर+ एक्सटेक को सात कलर ऑप्शन में उतारा गया है। जिसमें जुबिलेंट येलो कलर को खासतौर पर एक्सक्लूसिव अपील के लिए बनाया गया है।