{"_id":"66f5775298496f0c730ab829","slug":"hero-passion-pro-hero-passion-xtec-hero-passion-plus-hero-motorcycle-models-2024-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hero Passion Bike: हीरो पैशन है एक किफायती कम्यूटर बाइक, जानें इंजन पावर, फीचर्स और कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hero Passion Bike: हीरो पैशन है एक किफायती कम्यूटर बाइक, जानें इंजन पावर, फीचर्स और कीमत
Thu, 26 Sep 2024 08:31 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 26 Sep 2024 08:31 PM IST
सार
Hero Passion Pro (हीरो पैशन प्रो) एक बेहद किफायती कम्यूटर बाइक है। यह बाइक स्टाइल, परफॉरमेंस और किफायतीपन का एक बढ़िया कंबिनेशन रहा है। हालांकि, हीरो अभी Passion XTEC (पैशन एक्सटीईसी) और ज्यादा सुलभ Passion Plus (पैशन प्लस) कम्यूटर की खुदरा बिक्री कर रहा है।
विज्ञापन
Hero Passion Pro
- फोटो : Hero Motocorp
विस्तार
Hero Passion Pro (हीरो पैशन प्रो) एक बेहद किफायती कम्यूटर बाइक है। यह बाइक स्टाइल, परफॉरमेंस और किफायतीपन का एक बढ़िया कंबिनेशन रहा है। हालांकि हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी वेबसाइट से पैशन प्रो कम्यूटर मोटरसाइकिल को हटा दिया है। इस बीच, पैशन मोटरसाइकिल खरीदने के इच्छुक लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हीरो अभी Passion XTEC (पैशन एक्सटीईसी) और ज्यादा सुलभ Passion Plus (पैशन प्लस) कम्यूटर की खुदरा बिक्री कर रहा है।
विज्ञापन
इंजन पावर और कीमत
हीरो पैशन प्रो की कीमत लगभग 85,000 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) थी और यह ड्रम और फ्रंट डिस्क वेरिएंट के साथ उपलब्ध थी। इस मोटरसाइकिल में 113.2 सीसी सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता था। जो 9 बीएचपी का पावर और 9.89 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता था। इसे 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया था। हीरो मोटकॉर्प की रेंज में स्प्लेंडर के बाद यह मोटरसाइकिल सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल थी।

Hero Passion XTEC
- फोटो : Hero Motocorp
Hero Passion XTEC
Hero Passion XTEC (हीरो पैशन एक्सटीईसी) पैशन प्रो का ज्यादा फीचर वाला वर्जन है। बाइक में एलईडी हेडलैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और कॉल और एसएमएस अलर्ट के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है। पैशन एक्सटीईसी में यूएसबी चार्जिंग और साइड-स्टैंड कट-ऑफ सेंसर भी है। इसमें पैशन प्रो जैसा ही 113.2 सीसी सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। खास बात यह है कि पैशन एक्सटीईसी की कीमत भी काफी आकर्षक है जो ड्रम वेरिएंट के लिए 81,538 रुपये है। और डिस्क वेरिएंट के लिए 85,938 रुपये है। दोनों कीमत एक्स-शोरूम, दिल्ली है।

Hero Passion Plus
- फोटो : Hero Motocorp
Hero Passion Plus
हालांकि, अगर आपको एक सरल और बिना किसी तामझाम वाली कम्यूटर बाइक चाहिए, तो Hero Passion Plus (हीरो पैशन प्लस) आपके लिए सही है। इस बाइक में 97.2 सीसी सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन है। यह इंजन 7.91 बीएचपी का पावर और 8.05 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करता है। जिसे 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। फीचर्स की बात करें तो, पैशन प्लस में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, साइड-स्टैंड कट-ऑफ सेंसर, यूएसबी चार्जिंग और बेहतर ईंधन बचत के लिए हीरो की i3S स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी है। पैशन प्लस ₹78,451 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है।

यह देखते हुए कि पैशन प्लस को जनता की मांग के आधार पर पुनर्जीवित किया गया था। ऐसे में पैशन एक्सटीईसी के साथ मोटरसाइकिल ने ग्राहकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा किया। जबकि पैशन प्रो एक महंगा मॉडल लग रहा था।